BOLLYWOOD NEWS. बॉक्स ऑफिस में बॉलीवुड की एक और फिल्म रिलीज होने वाली है। अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। 3 मिनट 4 सेकंड के इस क्लिप में दिखाए गए वीएफएक्स ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। भगवान राम के रूप में रणबीर धनुष-बाण चलाते नजर आ रहे हैं, जबकि रावण के रूप में यश भी उनके सामने जबरदस्त टक्कर देते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो की शुरुआत भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महेश के साथ की गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में खूब जच रहे हैं।
इस वीडियो में राम के साथ-साथ रावण की पहली झलक भी दिखाई गई है, जिसे साउथ के सुपरस्टार यश ने निभाया है। एक सीन में रणबीर और यश आमने-सामने दिखाई देते हैं, जो राम और रावण के बीच होने वाली बड़ी टक्कर को दर्शता है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही रामायण को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज और 8 बार ऑस्कर जीत चुके वीएफएक्स स्टूडियो डीएनईजी प्रोड्यूस कर रहे हैं। साथ ही यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस भी को-प्रोड्यूसर है।
ये भी पढ़ें: iPhone से आपकी जानकारी-लोकेशन ट्रैक कर रहा ये फीचर, तुरंत हटाएं नहीं तो होगी बड़ी समस्या…ऐसे कर सकते हैं बंद
इस फिल्म को खासतौर पर IMAX जैसे बड़े फॉर्मेट के लिए शूट किया जा रहा है। ऑस्कर जीत चुके दो मशहूर संगीतकार हंस जिमर और ए.आर. रहमान इस फिल्म के लिए पहली बार साथ में संगीत तैयार कर रहे हैं। नितेश ने कहा कि रामायण वो कहानी है जिसके साथ हम सब बड़े हुए हैं। ये हमारी संस्कृति की आत्मा को अपने अंदर समेटे हुए है। हमारा मकसद यही था कि इस आत्मा को सम्मान दें और इसे उस सिनेमैटिक भव्यता के साथ पेश करें, जिसकी ये सच्ची हकदार है।
एक फिल्ममेकर के तौर पर ये मेरे लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी है लेकिन उतनी ही दिल से जुड़ी हुई इज्जत की बात भी है कि मुझे इसे परदे पर उतारने का मौका मिला। हम सिर्फ एक फिल्म नहीं बना रहे बल्कि हम एक विजन दे रहे हैं, जो श्रद्धा में डूबा हुआ है, गुणवत्ता से गढ़ा है और हर सीमा से पार जाने की ताकत रखता है। फिल्म रामायण दिवाली 2026 पर रिलीज होगी, वहीं इसका दूसरा भाग साल 2027 में आएगा।
रामायण में रणबीर कपूर के अलावा साई पल्लवी, सनी देओल और यश के साथ कई बेहतरीन कलाकार शामिल हैं। लक्ष्मण की भूमिका में रवि दुबे हैं, जबकि कैकेयी की भूमिका में लारा दत्ता हैं। शूर्पणखा की भूमिका में रकुल प्रीत सिंह और मंदोदरी की भूमिका में काजल अग्रवाल भी शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: आपके काम की खबर…अब इस तारीख तक राशन दुकानों से ले सकेंगे तीन महीने का राशन