TOKYO NEWS. भूकंप ने एक बार फिर धरती हिला दी है। रूस के कामचटका में भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 8.7 मापी गई। इसकी वजह से जापान और अमेरिका में सुनामी का अल्रट जारी किया गया है। जापान के फुकुशिमा न्यूक्लियर प्लांट को खाली कराया गया है। 2011 में 9.0 की तीव्रता का भूकंप आया था, जिसके बाद न्यूक्लियर प्लांट को नुकसान पहुंचा था। रूस के पूर्वी प्रायद्वीप कामचटका में दुनिया का छठा सबसे बड़ा भूकंप आया है। US जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 8.8 थी।
रॉयटर्स के मुताबिक कामचटका में 4 मीटर तक ऊंची सुनामी आई है। इसकी वजह से कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। USGS ने बताया कि भूकंप का केंद्र जमीन से 19.3 किलोमीटर की गहराई में था। कामचटका के गवर्नर व्लादिमीर सोलोदोव ने वीडियो पोस्ट कर कहा कि आज का भूकंप दशकों में सबसे शक्तिशाली था। उन्होंने कहा कि एक किंडरगार्टन स्कूल को नुकसान पहुंचा है।
ये भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी की ये हैं 10 बड़ी बातें…विस्तार से पढ़ें
जापान के एक टेलीविजन के मुताबिक देश के पूर्वी तट के पास एक फुट ऊंची पहली सुनामी लहरें पहुंची हैं। जापान ने 20 लाख लोगों को हटाकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया है। इसके अलावा अपने फुकुशिमा परमाणु रिएक्टर को खाली को करा लिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक जापान की टोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी (टीईपीसीओ) ने सुनामी को लेकर अपडेट दिया है। उसने बताया कि फुकुशिमा दाइची और फुकुशिमा दाइनी न्यूक्लियर प्लांट के कामगारों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।
सुनामी से बचने के लिए लोग हवाई से निकलने की कोशिश में हैं, लेकिन कई रास्ते बंद कर दिए गए हैं। 2011 में आई सुनामी ने जापान के फुकुशिमा न्यूक्लियर पावर प्लांट को नुकसान पहुंचाया था। इसी वजह से अब प्लांट को खाली करवा दिया गया है। वहीं, अमेरिका के समोआ, एटार्टिका, कोलंबिया, कुक आइलैंड्स, फिजी, गुआम, गुआटेमाला, होलैंड एंड बेकर, इंडोनेशिया, जार्विस आइलैंड और कोस्टा रिका सुनामी की चपेट में आ सकते हैं।
रूस के पूर्वी तट पर 8.7 तीव्रता का भूकंप आने के बाद, इक्वाडोर ने मंगलवार देर रात अपने तट से लगे गैलापागोस द्वीप समूह के निचले इलाकों को एहतियातन खाली कराने का आदेश दिया। सुनामी के खतरे के बाद हवाई में ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है। हवाई घूमने के लिए आए लोग छोड़कर जा रहे हैं। रूस में आए भूकंप के बाद पेरू, इक्वाडोर और चीन में भी सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। AFP की रिपोर्ट के मुताबिक, पेरू और इक्वाडोर के गैलापागोस द्वीपों में चेतावनी जारी की गई है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस में भूकंप के बाद सुनामी को लेकर अलर्ट किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर की है. कैलिफोर्निया के तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। कैलिफोर्निया के गवर्नर गाविन न्यूसम ने सुनामी को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है। उन्होंने एक्स पर लिखा, कैलिफोर्निया के उत्तरी तट के कुछ हिस्सों में (केप मेंडोकिनो से लेकर ओरेगन सीमा तक) सुनामी की चेतावनी दी गई है।