RAJNANDGAON NEWS. छत्तीसगढ़ में रेत माफियाओं की गुंडागर्दी बढ़ती जा रही है। गरियाबंद में न्यूज का कवरेज करने गए पत्रकारों पर हमला किया था। इस घटना के कुछ दिन बाद ही राजनांदगांव में गुंडागर्दी शुरू कर दी है। पूरे प्रदेश में रेत का अवैध उत्खनन धड़ल्ले से चल रहा है। इन माफियाओं को न पुलिस का डर है और न ही प्रशासन का। अब तो विरोध करने पर ग्रामीणों को भी धमका रहे हैं। ऐसा ही एक मामला पूर्व सीएम व स्पीकर डॉ. रमन सिंह के क्षेत्र राजनांदगांव में आया है, जहां बेखौफ अवैध रेत खनन हो रहा है।
जानकारी के अनुसार राजनांदगांव के मोहड़ गांव में अवैध रेत उत्खनन की जानकारी पर ग्रामीण पहुंचे और विरोध करने लगे, माफियाओं ने फायरिंग कर दी। इससे एक युवक पर गोली चला दी और दो अन्य ग्रामीणों के साथ मारपीट की। गोली युवक रोशन मंडावी के गले को छूते हुए निकल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही अन्य दो घायलों का भी इलाज चल रहा है। हालांकि रोशन खतरे बाहर है।
इस घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई है। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ियों को रोककर जमकर नारेबाजी की और रेत चोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, मोहड़ के पास स्थित शिवनाथ नदी में लंबे समय से अवैध रूप से रेत का खनन हो रहा था। ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत की, लेकिन कोई अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों के मुताबिक बुधवार रात कुछ माफिया जब रेत चोरी कर रहे थे, तब गांव के लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इसी दौरान माफियाओं ने गोलियां चला दी।
ये भी पढ़ें:रेलवे की नई सेवा…अब यात्री जान सकेंगे ट्रेनों की सही टाइमिंग, इस एप से मिलेगी ये सुविधाएं
वारदात की जानकारी मिलते ही बसंतपुर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी को गांव में घुसने नहीं दिया। महिलाओं को सामने कर रास्ता रोक दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि रेत चोरी को राजनीतिक और प्रशासनिक संरक्षण मिल रहा है। रात के अंधेरे में कुछ लोग लगातार रेत चुरा रहे थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसके पीछे एक स्थानीय पार्षद और खनिज विभाग का हाथ बताया जा रहा है। पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप है।
एडिशनल एसपी राहुलदेव शर्मा ने बताया कि मोहड़ में रेत निकालने को लेकर विवाद की स्थिति है। गांव में अभी तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। पुलिस बल मौके पर है और अभी स्थिति को नियंत्रण में करने का प्रयास किया जा रहा है। गोली चलने का कोई कन्फर्मेशन नहीं आया है। लेकिन गांव के लोग कह रहे हैं, अभी तक यह चीज स्पष्ट नहीं है। सारी चीजों की जानकारियां ली जा रही है। गांव वालों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।