JOB NEWS. भारतीय सेना में शामिल होने वालों के लिए खुशखबरी है। इंडियन कोस्ट गार्ड ने भर्ती निकाली है। इसमें CGEPT 01/2026 और 02/2026 बैच के लिए नाविक जनरल ड्यूटी, नाविक, डोमेस्टिक ब्रांच और यांत्रिक के लिए फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे, जिसकी लास्ट डेट 25 जून 2025 है। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in पर एप्लीकेशन प्रोसेस पूरा कर सकते हैं।
इन 630 पदों के लिए10वीं-12वीं पास युवाओं भी आवेदन कर सकते हैं। भारतीय तटरक्षक केवल एक नौकरी नहीं बल्कि देश सेवा का गौरव है। इस नई भर्ती के जरिए आप इस बल का हिस्सा बन सकते हैं। भारतीय तटरक्षक नाविक जनरल ड्यूटी जीडी का फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से फिजिक्स/मैथिमेटिक्स से 12वीं पास होना चाहिए।
ये भी पढ़ें: तोमर ब्रदर्स के परिवार पर शिकंजा… हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र की पत्नी की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ शुरू, इस मामले में दर्ज है FIR
वहीं यांत्रिक और नाविक डोमेस्टिक ब्रांच के लिए 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होने के बाद अभ्यर्थियों के पास इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्यूनिकेशन में इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना चाहिए। योग्यता से जुड़ी अन्य जानकारी अभ्यर्थी विस्तार से भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से भी चेक कर सकते हैं।
जानिए किसमें कितने पद
पद का नाम अनारक्षित EWS OBC SC ST कुल
नाविक जीडी 01/2026 99 25 65 46 25 260
नाविक जीडी 02/2026 104 26 71 40 19 260
यांत्रिक मैकेनिकल 11 04 09 06 0 30
यांत्रिक इलेक्ट्रिकल 04 01 02 02 02 11
यांत्रिक इलेक्ट्रॉनिक्स 09 01 03 05 01 19
नाविक डीबी 02/2026 20 05 16 08 01 50