BALOD NEWS. आयुर्वेद के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के समय-समय पर लोगों को पुरस्कृत किया जाता है। इसकी क्रम में गुरुदेव बीरेंद्र देशमुख का सम्मान किया गया है। बालोद जिला के ग्राम भेडी निवासी प्रसिद्ध नाडी वैद्य आयुर्वेदाचार्य गुरुदेव बीरेंद्र देशमुख को आयुष चिकित्सा पद्धति के अंतर्गत आयुर्वेद के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। वे खुद भी बेहतर करने वालों का सम्मान करते हैं।
ये भी पढ़ें: बस्तर में दौड़ेगी विकास की गाड़ी…कोठागुडेम–किरंदुल रेललाइन सर्वे को हरी झंडी, सुकमा-दंतेवाड़ा-बीजापुर के लोगों को मिलेगी रेल कनेक्टिविटी
इसके लिए गुरुदेव बीरेंद्र देशमुख द रोमन पार्क दुर्ग में आयोजित मेगा कॉन्क्लेव कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सम्मानित किया। इस अवसर पर माननीय विजय बघेल जी दुर्ग लोकसभा सांसद भी उपस्थित थे। गुरुदेव के मुताबिक आयुर्वेद हमें एक स्वस्थ जीवन शैली का भी विकल्प प्रदान करती हैl
64 योगिनी मंदिर व मोक्ष धाम सेवा संस्थान के संस्थापक गुरुदेव बीरेंद्र देशमुख पिछले कई वर्षों से जन सेवा का कार्य भी कर रहे हैं। उन्होंने मेधावी बच्चों की शिक्षा में सहयोग, निर्धन कन्या विवाह, स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ग्राम गोलकुंमडा तहसील चारामा जिला कांकेर को भी प्रोत्साहन स्वरूप नगद राशि प्रदान कर सम्मानित किया।
ऐसे ही विभिन्न जन सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने वाले संस्था और व्यक्तियों को गुरुदेव समय-समय पर सम्मानित करते रहे हैं। निर्धन बीमार व्यक्तियों का अब तक निशुल्क इलाज करते आ रहे हैं। इस अवसर पर गुरुदेव बीरेंद्र देशमुख जी ने कहा कि आयुर्वेद एक संपूर्ण चिकित्सा पद्धति है जिसके माध्यम से छोटे से लेकर जटिल रोगों का सफल उपचार किया जाना संभव है, यह भारत की सबसे प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति है।
ये भी पढ़ें: लोगों को मिलेगी नई सुविधा…अब फास्टैग से पार्किंग और पेट्रोल पंप पर पेमेंट भी कर सकेंगे
गुरुदेव के मुताबिक आयुर्वेद से सेवा करना परोपकार ही सबसे बड़ा धन है,मानव समाज की उन्नति परोपकार पर ही टिकी है, उन्होंने कहा कि हमे हमेशा एक दूसरे की हरसंभव मदद करते रहना चाहिए, जिससे मानव उन्नति की ओर अग्रसर होते रहे।