BHILAI NEWS. दुर्ग जिले के भिलाई से बड़ी घटना सामने आई है। छावनी थाना क्षेत्र के आदर्श नगर में आपसी विवाद पर गोली चल गई है। दरअसल, दो लोगों में बिजनेस को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके कारण एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को जान से मारने की कोशिश की गई। जब घर में वह व्यक्ति नहीं मिला तो गुंडों ने हवाई फायर किया और वहां से चले गए। घटना के बाद परिजन छावनी थाने शिकायत दर्ज करने पहुंचे। पुलिस ने एक 2 संदेहियों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार घटना के समय सूरज सिहं किसी काम से बाहर गया था। घर में उसकी पत्नी गोल्डी सिंह, बच्चे और मां ही थे। रविवार की रात 8 बजे के करीब सभी घर में खाना बना रही थी। किचन की खिड़की सड़क की तरफ खुलती है। इसके चलते उसने देखा को दो बाइक में 4-5 गुंडे आए हैं। उनके हाथों में तलवार और डंडा था। पत्नी गोल्डी के मुताबिक इनके साथ रविशंकर नाम का युवक था। रविशंकर गोल्डी के पति सूरज के साथ 6 महीने पहले मछली का व्यवसाय करता था, बाद में लेन-देन के विवाद के चलते उन्होंने व्यापारिक संबंध तोड़ दिया था।
ये भी पढ़ें: IPL को मिलेगा नया चैम्पियन…श्रेयस की आतिशी पारी से पंजाब ने मुंबई को हराया, अब इस तारीख फाइनल में RCB से मुकाबला
इस दौरान रविशंकर के हाथ में पिस्टल था। वो आते ही दरवाजा पीटने लगा। सूरज घर में नहीं था, जिसके बाद वो गुस्से में दरवाजा पीटने लगा। बोला भाभी सूरज को बाहर निकालो आज वो उसे जान से मार देगा। इससे घर के लोग डर गए और लाइट बंदकर के अंदर छिप गए। दरवाजा ना खुलने से नाराज रवि गुस्से में बाहर निकला और सड़क में हवाई फायर किया। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए वो और उसके साथी वहां से चले गए।
सूरज सिंह ने बताया कि 5-6 महीने पहले वो और रविशंकर साथ में मछली का व्यवसाय शुरू किए थे। बीच में पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद होने के चलते उसने उसके साथ काम बंद कर दिया। तब से रविशंकर उससे दुश्मनी रखता है। सूरज सिंह गोल्डी के साथ जाकर छावनी थाने में मामला दर्ज कराया है। गोली चलने की घटना के बाद छावनी टीआई मोनिका पांडेय तुरंत अपनी टीम के साथ मौके पर गईं। उन्होंने भी घटना स्थल और आसपास की जगहों का मुआयना किया।
ये भी पढ़ें: शराब घोटाले में EOW की एक और बड़ी कार्रवाई, पूर्व मुख्यमंत्री का करीबी विजय भाटिया गिरफ्तार
छावनी टीआई मोनिका पांडेय का कहना है कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि छावनी के आदर्श नगर कैंप में गोली चलने की सूचना मिली है। पुलिस अभी-अभी मौके पर उपस्थित हुई है और विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। मामले की तस्दीक के उपरांत ही अलग से जानकारी दी जा सकेगी। गोली चलने के सबूत अभी तक नहीं मिले हैं। पुलिस ने एक दो संदेहियों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं रविशंकर फरार है। फिलहाल पुलिस में जुटी हुई है।