RAJNANDGAON NEWS. गोवा से आया बाबा, योग के नाम पर डोंगरगढ़ के युवाओं को परोस रहा था नशा, डोंगरगढ़ के प्रसिद्ध प्रज्ञा गिरी पहाड़ की तलहटी पर बन रहे आश्रम पर पुलिस ने छापा मार कार्रवाई की थी। आश्रम में पुलिस को कई आपत्तिजनक सामग्री, नशीली दवाइयां, सेक्स टॉय समेत लगभग दो किलो गांजा को बरामद किया। पुलिस ने आश्रम के संचालक को गिरफ्तार कर लिया है।
नारायणपुर में महिला डॉक्टर और अपर कलेक्टर में ठनी, OPD का बहिष्कार कर धरने पर बैठे डॉक्टर
आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से शहर के किशोर लड़के नशे के आदि हो रहे हैं। हर आपराधिक मामले में युवा की संलिप्ता पाई जा रही थी। वहीं पुलिस को इस आश्रम की जानकारी हुई, जहां बड़ी संख्या में युवा लड़के आश्रम आ रहे हैं। पुलिस ने आश्रम पर सख्त नजर रखी तथा आश्रम में युवाओं को नशे के आदि बनाए जाने के प्रमाणित होने पर पुलिस ने आश्रम में छापामार कार्रवाई की।
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 15 टीआई का स्थानांतरण, पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश
पूछताछ में आश्रम के संचालक कांति अग्रवाल उर्फ सोनू ने बताया कि वह योगा सिखाता है। गोवा में उसका आश्रम है और डोंगरगढ़ में भी गोवा जैसे एक आश्रम खोल रहा था। कांति ने बताया कि वह 10 एनजीओ संस्था का डायरेक्टर है और सौ से अधिक देशों की यात्रा कर चुका है। कई विदेशी पर्यटक उसके शिष्य हैं।
भारतमाला प्रोजेक्ट मुआवजा में गड़बड़ी का मामला, तत्कालीन तहसीलदार और पटवारी के खिलाफ FIR दर्ज
अब पुलिस इस बात का पता जुटाने में लगी है कि इतने कम समय में यह करोड़ों का आसामी कैसे हो गया। कहीं ये ड्रग्स का सप्लायर तो नहीं है। पुलिस ने गोवा पुलिस से संपर्क कर इसकी जानकारी जुटा रही है। पुलिस को शक है कि इसका विदेशों से ड्रग्स कनेक्शन है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
लॉ ग्रेजुएट्स करने वालों के लिए निकली वेकैंसी, इस राज्य में LLB वाले 21 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
लोगों को मिलेगी नई सुविधा…अब फास्टैग से पार्किंग और पेट्रोल पंप पर पेमेंट भी कर सकेंगे

डोंगरगढ़ के रंगीले बाबा का आश्रम। यहाँ मिला आपत्तिजनक सामान।