BHOPAL NEWS. मध्यप्रदेश में बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने आज यानी 6 मई को MP बोर्ड का परिणाम घोषित कर दिया है। इस दौरान कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। इसके अनुसार 10वीं की परीक्षा में प्रज्ञा जायसवाल ने टॉप किया है, प्रज्ञा को 500 में से 500 अंक मिले है। वहीं 12वीं में सतना की प्रियल द्विवेदी ने टॉप किया है, प्रियल को 500 में से 492 अंक मिले हैं। एमपी बोर्ड 10वीं का पास प्रतिशत 76.42 फीसदी जबकि एमपी बोर्ड 12वीं का 74.48 फीसदी है।
MP बोर्ड रिजल्ट 2025 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in, mpbse.mponline.gov.in और mpresults.nic.in से छात्र चेक कर सकते हैं। MP बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का स्कोरकार्ड अपना नाम या रोल नंबर दर्ज करके देखा जा सकता है। बता दें कि MPBSE द्वारा इस साल एमपी बोर्ड परीक्षा का आयोजन फरवरी से मार्च तक किया गया था। MP बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से 19 मार्च तक आयोजित की गई थीं। वहीं एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से 25 मार्च तक हुई थीं।
ये भी पढ़ें: अब इन मोबाइल फोन्स पर नहीं चलेगा WhatsApp, जानिए ऐसा क्यों लिया गया फैसला
इस साल कुल 16.6 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने MP बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा दी थी। 10वीं टॉपर प्रज्ञा जायसवाल के माता-पिता टीचर हैं। एक अन्य टॉपर प्रांजल की मां परीक्षाओं के दौरान बीमार हो गई थीं। बेटे ने घर की सफाई और खाना बनाते हुए बोर्ड परीक्षा की तैयारी की और टॉपर लिस्ट में जगह भी बनाई। एमपी बोर्ड परीक्षा 2025 में फेल होने वाले स्टूडेंट्स जून में फिर से परीक्षा दे पाएंगे।
सटोरिए के साथ फोटो खिंचवाना पड़ा महंगा… दुर्ग TI और SI पीएचक्यू अटैच, इन पर भी कार्रवाई
सतना की प्रियल द्विवेदी ने मैथ्स-साइंस में 500 में से 492 नंबर हासिल कर प्रदेश में टॉप किया है। वह कन्या शासकीय उमा विद्यालय, अमरपाटन की स्टूडेंट हैं। सतना के हर्ष पांडेय ने 479 नंबर के साथ साइंस स्ट्रीम में सेकंड पोजिशन बनाई है। निवाड़ी के दिव्य संस्कार शिक्षण संस्थान के अक्षय खरे कृषि समूह में 480 अंक पाकर चौथे स्थान पर हैं। पीथमपुर के श्री कृष्ण प्रताप सिंह साइंस में प्रदेशभर में 5वें नंबर पर रहे हैं।
ऐसे चेक कर सकते हैं नतीजे
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट-mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘MP Board 10th Result 2025′ or ‘MP Board 12th Result 2025′ लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा, अब मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर आदि दर्ज करें।
- जिस क्लास का रिजल्ट देखना है, उस लिंक पर लिंक पर क्लिक करें।
- आपकी रिजल्ट मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- अंत में भविष्य के लिए अपने एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025/एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 की एक प्रति सहेजें।