NEW DELHI NEWS. 12वीं के बाद सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 12वीं के बाद 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है। 10वीं के एग्जाम्स 15 फरवरी से 18 मार्च के बीच हुए थे। इस साल करीब 44 लाख स्टूडेंट्स ने बोर्ड एग्जाम्स दिए थे। अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in या cbse.gov.in पर देख सकते हैं। इसके अलावा DigiLocker, UMANG एप, और SMS सेवाओं के जरिए भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है।
जारी रिजल्ट में लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर रहा है। लड़कियों का रिजल्ट 95.0%, जबकि लड़कों का रिजल्ट 92.63% रहा है। लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से 2.37% बेहतर रहा है। इस साल कुल 93.60% छात्र-छात्राएं परीक्षा में सफल रहे हैं। यह पिछले साल के मुकाबले 0.06% ज्यादा है, जो बताता है कि छात्र लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। रिजल्ट में एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है।
ये भी पढ़ें: सूरजपुर जिला अस्पताल के पूर्व CMHO पर FIR, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा-चाहे कितना भी पावरफुल हो, कार्रवाई जरूर होगी
इस बार 95% लड़कियां पास हुई हैं, जबकि लड़कों की सफलता दर इससे 2.37% कम रही। यह सिलसिला पिछले कुछ वर्षों से लगातार बना हुआ है, जहां लड़कियां बोर्ड परीक्षाओं में लड़कों से आगे निकल रही हैं। इससे पहले बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी किया था। CBSE बोर्ड मेरिट लिस्ट जारी नहीं करता है। इसके अलावा रिजल्ट में कोई टॉपर भी घोषित नहीं किया जाता है। बोर्ड सभी स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों को ये निर्देश भी देता है कि किसी भी बच्चे को स्कूल या जिले का टॉपर घोषित न करें।
ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “CBSE Class 10 Result 2025” या “CBSE Class 12 Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- अब नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
- सबमिट करते ही आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखेगी।
- जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।
इन एप्स पर देख सकते हैं रिजल्ट
- सबसे पहले अपने मोबाइल में UMANG ऐप या DigiLocker ऐप डाउनलोड करें।
- लॉगिन करने के बाद CBSE रिजल्ट सेक्शन पर जाएं।
- रोल नंबर और अन्य डिटेल्स भरें और सबमिट करें।