NEW DELHI NEWS. शेयर बाजार में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि मार्केट में यह हाहाकार ट्रंप के टैरिफ के ऐलान के बाद हुआ है। आज यानी 7 अप्रैल की सुबह बाजार खुलते ही सेंसेक्स करीब 3000 अंक के नीचे चला गया। यानी करीब 4.70 फीसदी की गिरावट हुई है, जबकि निफ्टी करीब 1000 अंक टूटा है। बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों की मार्केट कैप 19.39 लाख करोड़ रुपए घट गया। यानी निवेशकों की संपत्ति बाजार खुलते ही 19.39 लाख करोड़ रुपये कम हो गई। वहीं, बीएसई सेंसेक्स 3379.19 अंक यानी 4.48 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 72623 और निफ्टी 50 1056.05 प्वाइंट्स यानी 4.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ 21848.40 पर है।
दूसरी तरफ, एशियाई शेयर बाजारों में भी टैरिफ के चलते भूकंप देखने को मिला, जहां हांगकांग के बाजार 10 प्रतिशत टूटे तो वहीं चीन से लेकर जापान के बाजारों में 6 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। अमेरिका में एसएंडपी और नैस्डैक के शेयरों में 3 प्रतिशत की गिरावट दिखी, जबकि डाओ फ्यूचर्स 900 प्वाइंट्स नीचे आया। जबकि, जापान के निक्केई में मार्केट ओपन होते ही 225 प्वाइंट्स की गिरावट हुई।
ये भी पढ़ें: अपने दोस्त की गर्लफ्रेंड से छेड़खानी कर रहा था युवक, गुस्से में आकर कर दी हत्या
दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया के एस एंड पी 200 में 6.5 प्रतिशत की गिरावट के सात 7184.70, दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 5.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2328.52 पर रहा. इससे पहले, अमेरिकी नैस्डैक में शुक्रवार को करीब 7 फीसदी की गिरावट पर बाजार बंद हुआ था। एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये गिरावट तो कुछ भी नहीं है, अगर स्थिति नहीं संभली तो अमेरिकी मार्केट का हाल ऐसा हो सकता है, जैसा 1987 में हुआ था।
ये भी पढ़ें: टीएस सिंहदेव ने राम से की साय सरकार की तुलना! नक्सलवाद के खिलाफ अभियान पर कह दी बड़ी बात
अमेरिकी टीवी पर्सनालिटी और मार्केट एक्सपर्ट जिम क्रेमर ने स्टॉक मार्केट को लेकर काफाी डरावना अंदेशा जताया है। उन्होंने कहा था कि सोमवार, 7 अप्रैल, 1987 की तरह शेयर बाजार के लिए सबसे बुरा दिन साबित हो सकता है! सीएनबीसी पर अपने शो Mad Money में क्रेमर ने साफ चेतावनी दी कि अगर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन देशों से संपर्क नहीं किया, जिन्होंने जवाबी टैरिफ नहीं लगाए हैं, तो यह 1987 जैसा क्रैश हो सकता है।
ये भी पढ़ें: दुर्ग के इस अस्पताल में बड़ी लापरवाही…गर्भ में पल रहे बच्चे को बताया मृत, निजी हॉस्पिटल की जांच में स्वस्थ निकला शिशु
जानें गिरावट के ये हैं तीन कारण
- ट्रम्प का रेसिप्रोकल टैरिफ: अमेरिका ने भारत पर 26% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। भारत के अलावा चीन पर 34%, यूरोपीय यूनियन पर 20%, साउथ कोरिया पर 25%, जापान पर 24%, वियतनाम पर 46% और ताइवान पर 32% टैरिफ लगेगा।
- चीन ने भी अमेरिका पर 34% टैरिफ लगाया: चीन ने शुक्रवार को अमेरिका पर 34% जवाबी टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। नया टैरिफ 10 अप्रैल से लागू होगा। दो दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने दुनियाभर में जैसे को तैसा टैरिफ लगाया था। इसमें चीन पर 34% अतिरिक्त टैरिफ लगाया गया था। अब चीन ने उतना ही टैरिफ अमेरिका पर लगा दिया है।
ये भी पढ़ें: शोरूम का कर्मचारी ही निकला मास्टर माइंड, रायपुर के श्री शिवम में बड़ी चोरी का खुलासा, 16 लाख नगद समेत 23 लाख का सामान जब्त
- इकोनॉमिक स्लोडाउन की चिंता: टैरिफ से सामान महंगा होने पर लोग कम खरीदारी करेंगे, जिससे अर्थव्यवस्था की रफ्तार धीमी हो सकती है। साथ ही, मांग कम होने से कच्चे तेल की कीमतें भी गिरी हैं। ये कमजोर इकोनॉमिक एक्टिविटी का संकेत है। इससे निवेशकों का भरोसा डगमगाया है।