DHAMTARI NEWS. धमतरी नगर निगम क्षेत्र में लगातार अवैध निर्माण पर बुलडोजर की कार्रवाई जारी है। आज नहर नाका शांति घाट के सामने निगम ने मकान और कांप्लेक्स को जमीदोंज कर दिया है। इस कार्रवाई की अन्य अतिक्रमणकारियों के बीच हड़कंप मच गया है। हालाकि भीषण गर्मी के बीच इस तरह की कार्रवाई से कई सवाल भी उठ रहे हैं।

ये भी पढ़ेंःदेश का नया टेक्सटाइल हब बनेगा छत्तीसगढ़, CM साय की मौजूदगी में सीएमएआई के साथ हुआ एमओयू

दरअसल, अतिक्रमणकारी ने नगर निगम की ज़मीन को अतिक्रमण कर कॉम्प्लेक्स और मकान बना रखा था। नगर निगम ने अतिक्रमणकारी को कई दफा नोटिस दिया। बावजूद अतिक्रमण को नहीं हटाया गया। आज नगर निगम की अतिक्रमण तोड़ू दस्ता दो बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची और मकान और कांप्लेक्स को जमीदोज कर दिया।


इस कार्यवाही में तीन कॉम्प्लेक्स और एक मकान को धराशायी किया गया है। इधर निगम का बुलडोजर की धमक से अतिक्रमणकारियों में हड़कम मचा हुआ है।

बहरहाल नगर निगम की माने तो निगम इलाके में जितने भी अतिक्रमण हैं, उसे निगम द्वारा हटाने की कार्यवाही की जा रही है जो आगे भी जारी रहेगा।


वहीं जिनके मकान तोड़े गए हैं उनके लिए एक बड़ी चुनौती यह है कि वो अब जाएं तो जाएं कहाँ?इस भीषण गर्मी में जहाँ पारा 43 के पार है, वहीं नगर निगम ने आशियाना तोड़ कर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही तो कर दिया गया, लेकिन विस्थापन के लिए किसी ने नहीं सोचा, यह सवाल जरूर उठ रहा है कि अब ऐसे लोग जाएं तो जाएं कहां? उम्मीद है कि प्रशासन का ध्यान इस ओर भी जाना चाहिए।





































