BIJAPUR NEWS. बीजापुर में तेलंगाना की सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा पहाड़ को तीन राज्यों के हजारों जवानों ने सात दिनों से घेर रखा है। जिसके बाद से यह सवाल उठने लगे हैं कि ऐसी क्या खास बात है कर्रेगुट्टा पहाड़ में? जहां नक्सलियों के बड़े नक्सली लीडर्स महीनेभर का राशन-पानी जमाकर छुपे हुए हैं? लाजमी तौर पर जेहन में भी ये सवाल उठ रहे होंगे।
इसी बीच एक वीडियो सामने आया है जिसे देख कर यह अनुमान लगाया जा सकता है कि वहां की भौगौलिक स्थिति कैसी है? कितना ऊंचा है पहाड़, क्या बहुत बड़ा पहाड़ है? क्या घने जंगलों से घिरा हुआ है? नक्सलियों को पानी कहां से मिल रहा होगा? ऐसे कई सवाल मन में कौंधते हैं। क्या टॉप नक्सली लीडर्स जवानों के हाथ लगेंगे? या नक्सली जवानों को चकमा देकर भाग निकलेंगे? इस तरह की चर्चाएं भी चल रही हैं।
गौरतलब है कि बीते एक सप्ताह से ऐसी बम ब्लास्ट के धमाके की आवाजें अब रुक रुककर 24 घंटे आ रही हैं। धरती में कंपन महसूस हो रहा है। घरों को बंद करके बिना बिजली के ग्रामीण सो रहे हैं। डर भी रहे हैं कि कहीं कोई बुलेट घरों में न घुस जाये। ग्रामीण अपने गांव से दूसरे गांव मूवमेंट नहीं कर रहे हैं।
कर्रेगुट्टा, दुर्गम राज गुट्टा, दोबे, बोमरेल और नडपल्ली की इन्ही पहाड़ी और गुफाओं के बीच ऑपरेशन जारी है। बड़े टॉप माओइस्ट के होने और उनको घेरने की खबर है। टारगेट 2026 के करीब आते आते ऑपरेशन तेज हो गए हैं। सबसे लंबे वक़्त तक चलने वाले ऑपरेशन में आगे क्या क्या निकलकर आता है इंतेजार करना होगा।
बीजापुर जिले के उसूर थाना ईलाके में साथ दिनों से लगातार नक्सली ऑपरेशन जारी है। जवान रात दिन जंगलो में ही नक्सलीयों के मांद में नक्सलियों को घेर रखा है। वहीं जंगलों में नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए आईईडी लगा रखा है। सोशल मीडिया में नक्सल ऑपरेशन में निकले जवानों की एक वीडियो वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में जवान नक्सलियों की लगाई बियर बम के इर्द गिर्द चलते उसे बरामद कर लेते हैं।
कमांड तकनीक से प्लांट की गई बम को जवान बड़ी सावधानी से जमीन के अंदर से खोदकर निकाल लेते और उसे नष्ट करते दिखाई दे रहे हैं। जमीन से खोदकर बम के लिए बिछाई गई सप्लाई वायर को भी जवानों ने बरामद कर लिया है। ये वीडियो कर्रेगुट्टा, दुर्गम राज गुट्टा में बीते एक सप्ताह से जारी ऑपरेशन के दौरान का बताया जा रहा है।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मिले शांतिवार्ता समिति के सदस्य
वहीं सुरक्षाबलों के ऑपरेशन के बीच तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से उनके आवास जुबली हिल्स में शांतिवार्ता समिति के सदस्यों ने मुलाकात की है। सदस्यों ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री से शांतिवार्ता के मसले पर केंद्र सरकार से युद्धविराम के लिए मनाने का आग्रह किया है। केंद्र सरकार से माओवादियों के साथ शांति वार्ता करने की पहल करने की अपील की है। शांति वार्ता समिति के संयोजक न्यायमूर्ति चंद्रकुमार, प्रोफेसर हरगोपाल, अनवर ख़ान, दुर्गा प्रसाद, जनपन्ना, रवि चंदर ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को ज्ञापन सौंपा। शांतिवार्ता समिति की माँग पर सीएम रेवंत रेड्डी ने कहा कि हम मंत्रियों से चर्चा करेंगे और निर्णय लेंगे।