DURG NEWS. दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात तक बवाल मचा रहा है। दरअसल, सुबह कन्या भोज के लिए निकली मासूम वापस घर नहीं लौटी। शाम को मोहल्ले के ही एक युवक की कार में बच्ची की लाश मिली है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई और इस गुस्साई भीड़ ने ही कार मालिक के घर को आग के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाइश दी और संदेही को हिरासत में लिया। वहीं परिजन का आरोप है कि मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है।
जानकारी के अनुसार नवरात्रि के मौके पर कन्या भोज के लिए निकली बच्ची की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। रामनवमी पर सुबह सुबह 6 साल की मासूम बच्ची खुशी-खुशी नौ कन्या भोग खाने के लिए निकली तो फिर वापस नहीं लौटी। परिजन ने काफी तलाश किया, लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला। शाम को उसी के घर के पास पार्क एक युवक की कार की डिक्की में बच्ची की लाश मिली। इसकी जानकारी मिलते ही लोग आक्रोशित हो गए। इसके बाद लोगों ने कार वाले के घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी।
ये भी पढ़ें: शेयर बाजार में सबसे बड़ी गिरावट… 19 लाख करोड़ स्वाहा, इतने अंक नीचे गया सेंसेक्स, जानिए तीन बड़े कारण
इस घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों को समझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने बच्ची के शव को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने लोगों को समझाइश दी और संदेही युवक को हिरासत में लिया। पुलिस के आश्वासन के बाद भी लोगों की नाराजगी कम नहीं हो रही थी। परिजनों ने दुष्कर्म का भी आरोप लगाया है।
ये भी पढ़ें: टीएस सिंहदेव ने राम से की साय सरकार की तुलना! नक्सलवाद के खिलाफ अभियान पर कह दी बड़ी बात
दूसरी तरफ शाम को बच्ची का शव मिलने के बाद जैसे तैसे पुलिस ने लोगों को समझाया लेकिन रात होते होते लोगों को गुस्सा भड़क गया। इसके बाद देर रात मोहल्ले के लोगों ने संदेही के घर पर आग लगा दी। इसकी सूचना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस मौके पहुंची।
ये भी पढ़ें: दुर्ग के इस अस्पताल में बड़ी लापरवाही…गर्भ में पल रहे बच्चे को बताया मृत, निजी हॉस्पिटल की जांच में स्वस्थ निकला शिशु
आग लगाने के बाद घर के लोगों ने मुश्किल से अपनी जान बचाई। आग घर के बाहर खड़ी बाइक पूरी जल गई। पुलिस की मौजूदगी में आग पर काबू पाया गया। लोगों के आक्रोश को देखते हुए संदेही के परिजन दूसरी जगह चले गए हैं। घटना स्थल के आसपास पुलिस बल तैनात है।
ये भी पढ़ें: ये है समुंदर का सिकंदर…रामेश्वरम में पंबन ब्रिज का PM मोदी ने किया उद्घाटन, इस ट्रेन को भी दिखाई हरी झंडी
पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। डॉक्टरों ने बच्ची की मौत का कारण इलेक्ट्रिक शाक बताया है। हालांकि पुलिस ने कहा कि फाइनल पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा।