RAIPUR NEWS. छत्तीसगढ़ को एक समर एक्सप्रेस ट्रेन मिलने जा रही है। दरअसल, शादी और गर्मी की छुटिट्यों में घूमने जाने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। इससे ट्रेनों में कंफर्म टिकट के लिए ट्रेन में मारामारी चल रही है। यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है। ऐसे में रेलवे ने छुट्टी को ध्यान में रखते हुए भिवंडी-संकरेल और खड़गपुर-ठाणे के बीच 3 फेरों के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। भिवंडी-संकरेल साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन, भिवंडी से 9 अप्रैल से 23 अप्रैल तक यह तीन फेरे के लिए प्रत्येक बुधवार को चलेगी।

इसी प्रकार खड़गपुर-ठाणे साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन, खड़गपुर से 12 अप्रैल से 26 अप्रैल तक तीन फेरे के लिए प्रत्येक शनिवार को चलेगी। रेलवे के मुताबिक भिवंडी-संकरेल साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन, भिवंडी से 9 अप्रैल से 23 अप्रैल को प्रत्येक बुधवार को रात 10.30 बजे रवाना होकर दूसरे दिन प्रत्येक गुरुवार को गोंदिया स्टेशन 2.30 बजे, रायपुर स्टेशन आगमन 8.5 बजे, बिलासपुर स्टेशन 10.50 बजे पहुंचेगी। शुक्रवार को दोपहर 1.00 बजे संकरेल स्टेशन पहुंचेगी।
ये भी पढ़ें: मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को इतने साल बाद भारत लाए; रात 2 बजे तक चला कोर्ट, NIA को कस्टडी

इस ट्रेन में यात्रीगण भिवंडी-खड़गपुर के बीच सभी ठहराव वाले स्टेशनों तक यात्रा कर सकेंगे। ठीक इसी तरह खड़गपुर-ठाणे साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन, खड़गपुर से 12 अप्रैल से 26 अप्रैल तक प्रत्येक शनिवार को 1.45 बजे रवाना होकर दूसरे दिन रविवार को बिलासपुर स्टेशन 10.45 बजे, रायपुर स्टेशन 12.40 बजे, गोंदिया स्टेशन 3.13 बजे, सोमवार की 10.30 बजे ठाणे स्टेशन पहुंचेगी।
ये भी पढ़ें: अमेरिका ने भारत समेत इतने देशों पर लगे टैरिफ को 90 दिनों के लिए रोका, चीन पर 125% किया…जानिए ऐसा क्यों

रेलवे के अनुसार इस समर एक्सप्रेस ट्रेन छत्तीसगढ़ के दो शहरों में ही रुकेगी। जारी शेड्यूल के मुताबिक कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, मनमाड, जलगांव, भुसावल, अकोला, बड़नेरा, वर्धा, नागपुर, गोंदिया, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा, राऊरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर, खड़गपुर स्टेशनों पर रुकेगी।
ये भी पढ़ें: क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी, 128 साल के बाद क्रिकेट की ओलंपिक में वापसी

दूसरी ओर अधोसंरचना विकास के उत्तर पूर्व रेलवे गोरखपुर के लखनऊ रेल मंडल के अंतर्गत गोरखपुर स्टेशन–गोरखपुर केंट के बीच तीसरी रेलवे लाइन को गोरखपुर स्टेशन से जोड़ने का कार्य के लिए नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। इसके कारण 25 अप्रैल एवं 03 मई 2025 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18201 दुर्ग-नौतनवा एवं 27 अप्रैल एवं 05 मई, 2025 को नौतनवा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस को रद्द होने की घोषणा की गई थी ।
ये भी पढ़ें: अब इंस्टाग्राम ने बढ़ाई सख्ती, 16 साल से कम उम्र के बच्चे लाइव नहीं कर सकेंगे, लेकिन ये जरूरी होगा

रेलवे ने इन दोनों गाड़ियों के रद्द होने की तिथि में आंशिक संशोधन किया है। अब गाड़ी संख्या 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस 25 अप्रैल व 02 मई 2025 को तथा गाड़ी संख्या 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस 27 अप्रैल व 04 मई 2025 को रद्द रहेगी। इससे असुविधा के लिए रेलवे ने खेद जताया है।
ये भी पढ़ें: UGC का नया नियम…अब विदेशी स्कूलों से पढ़े छात्रों को भारत में ग्रेजुएशन में मिलेगा Admission


































