RAIPUR NEWS. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अजीब तरह का मामला सामने आया है। शहर में गर्लफ्रेंड की जंग में फायरिंग हो गई है। हालांकि पुलिस ने नाकेबंदी कर घटना के दो घंटे बाद ही 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी फरार है। एसएसपी डॉ लालउमेद सिंह ने आधी रात प्रेस कांफ्रेंस में आरोपियों से जब्त अमेरिकन स्नाइपर, पिस्टल और कारतूस 12 बोर बंदूक मीडिया के सामने लाईं। इस मामले में पुलिस ने गुरु गोविंद नगर के जरनैल सिंह, अभिजोत सिंह रखराज, जसपाल सिंह रंधावा और हरप्रीत सिंह रंधावा को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार राजधानी के गोविंद नगर सिविल लाइन निवासी जसपाल रंधावा और उदया सोसायटी निवासी प्रभजोत सिंह के बीच गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार-बुधवार को भी उनके बीच झगड़ा हुआ था। गुरुवार रात 8 बजे कार सॉल्यूशन में समझौते के लिए जसपाल अपने पिता हरप्रीत सिंह 2 अन्य लोगों के साथ पहुंचा। दूसरे पक्ष से मदनजीत सिंह मौजूद थे। दोनों पक्षों में जसपाल और प्रभजोत के बीच युवती को लेकर चल रहे विवाद की चर्चा होने लगी।
ये भी पढ़ें: हिंदू संगठन से जुड़े धनंजय गोस्वामी के खिलाफ दो FIR दर्ज, महिला टीचर्स को धमकी देने और लज्जा भंग करने का आरोप
इस दौरान मदनजीत ने कहा कि वो जसपाल से बात नहीं करेगा। इस पर जसपाल अौर उसके पिता ने कहा- सारे फसाद की जड़ प्रभजोत है उसे बुलाओ। मैं उसी से ही बात करूंगा। फिर गाली-गलौज शुरू हुई। इस दौरान जसपाल ने अपने पास रखी पिस्टल से दो हवाई फायर कर दिए। इस दौरान दोनों पक्षों में झूमाझटकी भी हुई। मौके का फायदा उठाकर पिता-पुत्र वहां से भाग निकले।
ये भी पढ़ें: Breaking: होली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात, महंगाई भत्ते में तीन फ़ीसदी इजाफे का आदेश
मदनजीत सिंह की शिकायत पर तेलीबांधा पुलिस पहुंची। रायपुर एडिशनल एसपी के अनुसार आरोपी जसपाल व उसके पिता हरप्रीत उर्फ लाली रंधावा का मदनजीत के साथ विवाद चल रहा था। आरोपी जसपाल, उसके पिता हरप्रीत, जरनैल सिंह और अिभजाेत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं।
ये भी पढ़ें: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के पति पर हमला, जनपद अध्यक्ष के चुनाव के दौरान भिड़े भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता
कार सॉल्यूशन के मालिक विक्की सिंह भी घटना के समय वहां मौजूद थे। उन्होंने बताया कि सड़क के दूसरी ओर पंचतारा होटल के पास उनके समाज के लोग खड़े थे। उनमें बहस हो रही थी। इस वजह से वहां ट्रैफिक जाम हो रहा था। उन्होंने उन सभी को अपने शो रूम में बुला लिया, ताकि समझौता हो सके। बाद में गोली चल गई।
ये भी पढ़ें: लोगों के पैसे चट कर गए HDFC बैंक के कर्मचारी, अकाउंट से पैसे खत्म हुए तब खुला मामला
एसएसपी डॉ लाल उमेद ने बताया कि 5 मार्च को प्रभजोत सिंह एवं जसपाल सिंह में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद हुआ था। इसे सुलझाने के लिए दोनों पक्षों की गुरुवार रात तेलीबांधा स्थित कार सॉल्यूशन के पास बैठक रखी गई। बातचीत चल रही थी, तभी दोनो में विवाद होने लगा। इसी दौरान जरनैल सिंह एवं जसपाल सिंह कार में रखी बंदूक लेकर आए, प्रभजोत की तरफ़ फायर किया और फरार हो गए थे।