LALITPUR NEWS. कुछ महीने पहले राजस्थान के सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल और टीचर के लव अफेयर का वीडियो वायरल होने के बाद बवाल मच गया था। कुछ इसी तरह का मामला उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के तालबेहट क्षेत्र के सरकारी स्कूल का भी सामने आया है। अंतर बस ये है कि राजस्थान वालों का वीडियो वायरल हो गया था और ललितपुर वालों के कांड की शिकायत स्कूल के ही बच्चों ने तहसील दिवस में कर दी।
Rashifal : आज साढ़े 12 बजे तक शुभ योग…दूर के रिश्तेदारों से मिल सकता है वृषभ राशि वालों को शुभ समाचार

तालबेहट में आयोजित हो रहे तहसील दिवस में उस समय लोग भोचक्के रह गए, जब कुछ स्कूली छात्र अपने अभिभावकों के साथ अपने स्कूल के प्रधानाचार्य और अध्यापिका की रासलीलाओं की कहानी की शिकायत लेकर पहुंचे।

तहसील दिवस में बच्चों ने बताया कि किस तरह स्कूल में उनके टीचर कक्षा का दरवाजा बंद कर अश्लील हरकतें करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जब वह दरवाजा खोलने की बात कहते हैं तो उन्हें धमकाकर वहां से भगा दिया जाता है।

बताते चलें कि यह पूरा मामला तहसील तालबेहट अंतर्गत कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय एवनी का है। जहां छात्र छात्राएं अपने अध्यापक और अध्यापिका पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए नजर आए।

बच्चों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षिका कक्षा के दरवाजे बंद कर अश्लील हरकतें करते हैं, जब हम कक्षा का दरवाजा खोलने का प्रयास करते है तो प्रधानाचार्य हमें बुरी तरह से डराते और धमकाते हैं।
डॉन 3 की शूटिंग शुरू…रणवीर सिंह के साथ इस एक्ट्रेस को मिला लीड रोल, ये फिल्में भी कतार में

तहसील दिवस में छात्र छात्राओं के साथ पहुंचे अभिभावकों ने भी बताया कि पिछले कई वर्षों से विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षिका विद्यालय में गंदी हरकतें करते हैंं यहां तक कि दोनों विद्यालय में ही करवा चौथ जैसे त्यौहार मनाते हैं।

अभिभावकों ने बताया कि वह कई बार प्रधानाचार्य और शिक्षिका के व्यवहार का विरोध भी कर चुके हैं, लेकिन वह पुनः गंदी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।




































