अभय तिवारी
BALODABAZAR. आज जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव में जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। हंगामा इतना बढ़ा की कार्यकर्ताओं ने कार्यालय का ताला तक तोड़ दिया। इसी विवाद के बीच निर्दलीय प्रत्याशी जिलाध्यक्ष बन गई।
भारतीय जानता पार्टी के प्रत्याशियों को जिला पंचायत चुनाव में जनता ने बढ़ चढ़ कर समर्थन दिया। जिला पंचायत की अधिकांश सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों की जीत हुई। भाजपा कार्यकर्ताओं के अनुसार चंद्रिका दिनेश साहू को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया था। पर आज निर्दलीय पर्चा भर अधिकृत प्रताशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष की टिकट मिलने पर कार्यकर्ताओं में गुस्सा देखने मिला।
बिलासपुर और बालोद में हंगामे के बीच जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव, दोनों जगह BJP जीती
कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय के बाहर भीड़ जुटा कर हंगामा किया एवं अध्यक्ष उपाध्यक्ष पद के लिए समर्थित प्रत्याशियों का खुला विरोध किया। विरोध के बावजूद आकांक्षा जायसवाल और पवन साहू निर्विरोध अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुने गए। इससे क्षेत्र में भाजपा के कार्यकर्ताओं में कन्फ्यूज़न की स्थिति देखी जा सकती है।
पैसा आने पर जरूरी नहीं सभ्यता और तमीज भी आए, वीडियो वायरल…पुलिस ने शुरू की जांच, जानें क्या है मामला
विवाद का मुख्य कारण आकांक्षा जायसवाल को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया जाना था। जब वे जिला पंचायत चुनाव लड़ी थी तो भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी नहीं थी। नेताओं ने बताया कि उन्होंने आकांक्षा जायसवाल को चुनाव ना लड़ने पर मनाया भी था। लेकिन वे चुनाव लड़ी और जीत गई। और अब अध्यक्ष भी बन गई।
भिलाई में महिला सम्मान समारोह : जयाप्रदा और उर्मिला मातोड़कर ने की शिरकत… जानिए MLA रिकेश ने क्या कहा
विरोध तब और बढ़ गया जब पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने जीते हुए सदस्यों को भाजपा कार्यालय में एक कमरे में बंद कर दिया। कार्यकर्ताओं ने बाद में ताला तोड़कर उन्हें बाहर निकाला। भाजपा ने अपने जीते हुए प्रत्याशियों के साथ कांग्रेस की छेत्र क्रमांक 18 से विजयी प्रत्याशी सुनीता विमल देवांगन को भी कमरे में बंद कर दिया। यह उपाध्यक्ष के लिए समर्थन सुनिश्चित करने का प्रयास था। इस पूरे घटना के बाद भाजपा में चल रही गुटबाजी एवं अंतर्कलह सार्वजनिक हो गई।
अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे इतने हजार बर्खास्त B.Ed शिक्षक, जानिए पूरा मामला
भाजपा के जिलाध्यक्ष आनंद यादव ने कहा की यह आरोप बेबुनियाद है। उन्होंने हंगामा करने वाले लोगों को असामाजिक तत्व और कांग्रेसी बताया और स्पष्ट किया कि स्थानीय चुनाव सिम्बल पर नहीं लड़ा जाता। राजस्व मंत्री एवं बलौदा बाजार विधायक टंकराम वर्मा ने कहा भाजपा एक अनुशासित पार्टी है और पूरे प्रदेश में हमारे प्रतिनिधि मजबूती से खड़े हैं। हंगामे की मुझे जानकारी नहीं है।

बलौदा बाजार में जिला पंचायत चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी आकांक्षा जायसवाल ने मारी बाजी।