RAIPUR NEWS. सीडी कांड में पूर्व सीएम भूपेश बघेल को 7 साल बाद बड़ी राहत मिली है। सीबीआई की विशेष अदालत ने कहा कि भूपेश के खिलाफ मुकदमा चलाने का कोई आधार नहीं है। इसलिए अदालत उनके खिलाफ मुकदमे को खारिज करते हुए उन्हें इस मामले से बरी कर दिया है। इस मामले के बाकी 4 आरोपी कारोबारी कैलाश मुरारका, पूर्व सीएम के सलाहकार विनोद वर्मा, विजय भाटिया और विजय पांड्या पर केस चलता रहेगा। उनके खिलाफ आरोप चार्ज हो गया है।
इस मामले में अब अगली सुनवाई 4 अप्रैल को होगी। इसमें बाकी चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश होना पड़ेगा। इस फैसले के बाद भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सत्यमेव जयते। दरअसल, सीबीआई ने 25 फरवरी को सुनवाई के दौरान चार्जशीट पर अपना तर्क दिया था। सीबीआई का आरोप है कि 95 हजार रुपए में मुंबई में अश्लील क्लिपिंग टेंपर कराई गई है।
ये भी पढ़ें: बिहार पहुंचे विधायक देवेंद्र, कांग्रेस भवन की बैठक में हुए शामिल
कारोबारी कैलाश मुरारका ने श्याम नगर निवासी रिंक खनूजा और शिवानंद नगर निवासी विजय पांड्या को अश्लील सीडी टेंपर करने के लिए पैसे दिए थे। दोनों पैसा लेकर मुंबई गए। वहां फिल्म प्रोड्यूसर मानस साहू से मिले, जो मूलत: ओडिशा का रहने वाला है। वह मुंबई में फिल्म बनाता है। उसे अश्लील वीडियो टेंपर करने के लिए 95 हजार रुपए दिए गए। उसने मुंबई के एक स्टूडियो में वीडियो टेंपर किया।
ये भी पढ़ें: पंचायत सचिव की घोर लापरवाही… 6 महिला पंचों की जगह उनके पतियों को दिलाई शपथ
इसके बाद उसने अश्लील वीडियो में पूर्व मंत्री राजेश मूणत का चेहरा लगाया फिर वही टेंपर वीडियो सीडी और पैन ड्राइव में विजय व रिंकू को दिया। उसे लेकर दोनों रायपुर आए। इसे कैलाश मुरारका ने कई लोगों को शेयर किया। इसी क्लिपिंग की दिल्ली में 700 से ज्यादा सीडी में कॉपी हुई।
ये भी पढ़ें: जेलेंस्की से बहस के बाद ट्रम्प का कड़ा फैसला…अब यूक्रेन को सैन्य मदद नहीं करेगा अमेरिका, ये हिदायत भी दी
यही कॉपी सीडी विनोद वर्मा के घर से मिली है। इसी सीडी को तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बांटा है। इस मामले में 6 आरोपियों बनाए गए है। इसमें से 1 की मृत्यु हो चुकी है। अब 5 आरोपी हैं। इसमें 100 गवाह हैं।
ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ विधानसभा में महतारी वंदन योजना को लेकर जमकर बवाल, 63 हजार से अधिक महिलाओं के नाम काटने पर हंगामा
जानिए पूरा मामला
- 26 अक्टूबर 2017 को भाजपा नेता प्रकाश बजाज ने पंडरी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई।
- दिल्ली के एक कॉपी सेंटर एवं साइबर कैफे सेंटर से अश्लील क्लिपिंग की सीडी जब्त की गई।
- 27 अक्टूबर की तड़के सुबह पुलिस ने इंदिरापुरम इलाके में विनोद वर्मा के घर पर छापा मारा।
- विनोद वर्मा के घर की तलाशी के दौरान 500 से ज्यादा सीडी जब्त किया गया।
- उनके खिलाफ सिविल लाइन थाना में अश्लील सीडी बांटने का केस दर्ज किया गया।
- 28 अक्टूबर को विनोद वर्मा को रायपुर कोर्ट में पेश किया गया।
- नवंबर में सरकार ने केस की सीबीआई जांच की अनुशंसा की।
- 6 जून को सीबीआई के पूछताछ के बाद आरोपी रिंकू खनूजा ने खुदकुशी कर ली।
- सीबीआई ने 25 सितंबर 2018 को चार्जशीट पेश किया।
- सीबीआई ने 26 सितंबर को भूपेश बघेल को गिरफ्तार किया और कोर्ट ने जेल भेज दिया।