AAJ KA RASHIFAL. 19 मार्च को चैत्र कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और बुधवार का दिन है। पंचमी तिथि आज रात 12 बजकर 40 मिनट तक रहेगी। आज शाम 5 बजकर 38 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। साथ ही आज रात 8 बजकर 50 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज रंग पंचमी का पर्व मनाया जायेगा।
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन नौकरी पेशा लोगों को लाभ की संभावना है। चोरी व जमानत के कार्य में ना पड़ें। किसी से विवाद न करें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही से बचें। प्रेम प्रसंग के मामलों में सावधानी बरतें। दिन को शुभ बनाने के लिए गणेश भगवान की पूजा-अर्चना करें।
शुभ रंग: कत्थई
छत्तीसगढ़ गृह विभाग में 6085 नए पदों पर होगी भर्ती, बस्तर फाइटर्स के लिए 3202 पद स्वीकृत
वृषभ (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आपकी यात्रा सफल रहेगी। आपसी मतभेद व मनमुटाव हो सकता है। किसी से सहायता की उम्मीद ना रखें। आर्थिक समस्या हो सकती है। व्यापार व रोजगार मध्यम रहेगा। शारीरिक कष्ट संभव है। कोई भी आर्थिक जोखिम न लें। प्रेम प्रसंग के मामले में सावधानी बरतें। दिन को शुभ बनाने के लिए गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।
शुभ रंग: चैती
ढाबों में हो रहा था घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल, जांच करने पर मिले 8 सिलेंडर
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आज दिनभर तनाव बना रहेगा। किसी भी बात को बढ़ावा न दें। नया योजना बनेगा। नए अनुबंध हो सकते हैं। किसी मामले में अनुभव प्राप्त होगा। सरकारी व कानूनी विवाद आपके पक्ष में रहेंगे। जोखिम व लालच से बचें। दिन को शुभ बनाने के लिए हनुमान जी का दर्शन करें।
शुभ रंग: गुलाबी
हाईकोर्ट के आदेश पर नगर निगम का एक्शन, चलाई 20 दुकानों पर बुलडोजर, जमकर हुआ हंगामा
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन धर्म-कर्म के कार्य आप करते रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। कानूनी बाधा दूर होकर आपके पक्ष में रहेगी। निवेश करना लाभदायक रहेगा। पूर्व में किए गए कार्यों का फल अब प्राप्त होगा। संतान के कार्यों से खुशी मिलेगी। दिन को शुभ बनाने के लिए शिवजी का दर्शन करें।
शुभ रंग: हल्का लाल
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन खर्च अधिक रहेगा। चिंता बनी रहेगी। नवीन लोगों से मुलाकात होगी। रुका हुआ धन एवं निवेश में लाभ होगा। पेट संबंधी रोग हो सकते हैं। क्रोध से बचें। दिन को शुभ बनाने के लिए माता महालक्ष्मी की पूजा करें।
शुभ रंग: हल्का पीला
कन्या (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज शारीरिक कष्ट हो सकता है। घर-परिवार की सहायता मिलेगी। कार्यकुशलता व सहयोग से लाभ मिलेगा। काम में मन लगा रहेगा। रिश्तेदारों से संबंध बिगड़ सकते हैं। प्रेम प्रसंग में जल्दबाजी न करें। दिन को शुभ बनाने के लिए माता-पिता का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग: हल्का नारंगी
झाड़ फूंक के नाम पर बाबा ने कराया गैंगरेप, गर्भवती हुई युवती तो खुला राज
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन परिवार की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। रचनात्मक कार्य करेंगे। अपने कर्मचारियों पर निगाह रखें। परिवार में किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। व्यर्थ विवाद हो सकते हैं। प्रेम प्रसंग में धोखा मिल सकता है, सतर्क रहें। दिन को शुभ बनाने के लिए हनुमान जी का दर्शन करें।
शुभ रंग: बैंगनी
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन भूमि व वाहन संबंधी विवाद समाप्त होंगे। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यापारिक निर्णय सोच-समझकर लें। चोट व रोग से परेशानी हो सकती है। दोपहर के बाद दिन कठिन रह सकता है। दिन को शुभ बनाने के लिए सूर्य उपासना करें।
शुभ रंग: हल्का गुलाबी
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज के दिन पुराने रोग परेशान कर सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। घर में शांति बनाए रखें। अपनी प्रार्थना से ही लाभ मिलेगा। किसी की बातों में न आएं। प्रेम प्रसंग में झूठ बोलने से बचें। परिवार के साथ समय बिताएंगे। दिन को शुभ बनाने के लिए शिवजी को जल अर्पित करें।
शुभ रंग: नारंगी
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज के दिन पार्टी व पिकनिक में जा सकते हैं। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। नई योजनाओं में संलग्न रहेंगे। समाज में आपके कार्यों की सराहना होगी। साहस, पराक्रम और आत्मविश्वास बना रहेगा। दिन को शुभ बनाने के लिए माता को लाल फूल चढ़ाएं।
शुभ रंग: बैंगनी
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज दिन सामान्य रहेगा। प्रयास सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे। लगन व मेहनत का उचित फल मिलेगा। क्रोध से बचें। दिन को शुभ बनाने के लिए शिव मंदिर में दीपक जलाएं।
शुभ रंग: कत्थई
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। शुभ समाचार मिलेंगे। लाभ अधिक होगा। सुखद स्थितियां बनी रहेंगी। विरोधी आपकी छवि खराब करने की कोशिश करेंगे। सतर्क रहें। दिन को शुभ बनाने के लिए गौ सेवा करें।
शुभ रंग: लाल