SUKMA NEWS. छत्तीसगढ़ से नक्सलियों को खत्म करने के लिए केंद्र व राज्य सरकार लगातार ऑपरेशन लॉन्च कर रही है। इसी क्रम में आज यानी 29 मार्च को कोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा के गोगंडा पहाड़ी में पुलिस फोर्स और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई, जिसमें जवानों ने 16 नक्सलियों को मार गिराया। सुकमा जिले के केरलापाल थाना क्षेत्र के उपमपल्ली में स्थित इस पहाड़ी को पहले DRG और CRPF के 500-600 जवानों ने घेरा और फिर ऑपरेशन शुरू किया। जवानों अभी तक 16 माओवादियों के शव बरामद किए हैं।
इसके साथ ही सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की है, जिसमें AK-47, SLR, INSAS राइफल, 303 राइफल, रॉकेट
ये भी पढ़ें: टैरिफ विवाद के बीच ट्रम्प बोले-मोदी मेरे अच्छे दोस्त, यह मामला भी जल्द सुलझ जाएगा
लांचर और बीजीएल लांचर शामिल हैं। वहीं 2 जवानों को मामूली चोट भी आई है। मुठभेड़ में गए नक्सलियों के शव कंधे पर लादकर लाए गए। इससे पहले 25 मार्च को सुरक्षाबलों ने 25 लाख रुपए के इनामी नक्सली सुधीर उर्फ सुधाकर समेत 3 नक्सलियों को मार गिराया था।
जानकारी के अनुसार 28 मार्च 2025 को जिला सुकमा के थाना केरलापाल क्षेत्र में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर DRG सुकमा और CRPF की संयुक्त पार्टी नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना हुई थी। अभियान के दौरान 29 मार्च 2025 को सुबह 8 बजे से माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच लगातार फायरिंग जारी रही। इलाके में सुरक्षा बलों के जवान लगातार सर्चिंग कर रहे हैं। मारे गए माओवादियों की संख्या अभी और भी बढ़ने की संभावना है।
सुरा प्रेमियों पर सरकार की मेहरबानी, 300 रुपए तक कम किए शराब के दाम
DIG कमलोचन कश्यप ने के मुताबिक 16 नक्सलियों की डेडबॉडी रिकवर कर ली गई है। इंसास, SLR जैसे ऑटोमैटिक वेपंस भी बरामद किए हैं। मारे गए नक्सलियों में बड़े कैडर्स के भी हैं। पहचान की जा रही है। मुठभेड़ में DRG के 2 जवान भी जख्मी हुए हैं, जो खतरे से बाहर हैं। ऑपरेशन लगभग खत्म हो गया है। DRG के जवान शवों को लेकर जंगल से लौट रहे हैं। वहीं CRPF के जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: भाजपा कार्यालय में सौगात ए मोदी कार्यक्रम… मुस्लिमों को लेकर कांग्रेस—बीजेपी नेताओं में छिड़ी जुबानी जंग
बता दें कि छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में 20 मार्च को 2 बड़ी मुठभेड़ हुईं। इनमें 30 नक्सली मारे गए। पहली मुठभेड़ बीजापुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर और दूसरी कांकेर-नारायणपुर सीमा पर हुई। बस्तर IG सुंदरराज पी. ने बताया कि, बीजापुर में हुई मुठभेड़ में 26 नक्सलियों को मारा गया। इसी मुठभेड़ में DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) का एक जवान भी शहीद हुआ। वहीं कांकेर इलाके में हुई मुठभेड़ में भी 4 नक्सलियों को ढेर किया गया।
ये भी पढ़ें: पेड्डी में नए अवतार में दिखेंगे रामचरण, एक्शन से भरपूर इस फिल्म की लीड रोल जाह्नवी कपूर की Entry
बस्तर में 14 महीनों में 333 नक्सली ढेर
भाजपा सरकार बनने के बाद अब तक 63 मुठभेड़ में 333 नक्सलियों को अलग-अलग मुठभेड़ में जवानों ने ढेर कर दिया है। इसमें आज हुई मुठभेड़ के आंकड़े भी शामिल हैं. हालांकि मारे गए नक्सलियों की संख्या अभी और भी बढ़ सकती है। वहीं नक्सलियों के एनकाउंटर के अलावा कई सेमी ऑटोमेटिक ऑटोमेटिक वेपंस के साथ भारी मात्रा में विस्फोटक सामान भी बरामद किए गए हैं। कई दस्तावेज भी नक्सली संगठन से बरामद हुए हैं, जिनके आधार पर पुलिस को लगातार सफलताएं मिल रही हैं।