AAJ KA RASHIFAL. 10 मार्च 2025, सोमवार को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। यह तिथि 10 मार्च सुबह 07:44 तक रहेगी। आज गोविंद द्वादशी और आमलकी एकादशी है। पंचांग के अनुसार सूर्य कुंभ राशि में रहेगा। चन्द्रमा कर्क राशि पर संचार करेगा।
अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:13 से दोपहर 01:00 तक।
अमृत काल – शाम 06:12 से शाम 07:52 तक।
राहू काल – सुबह 8:12 से सुबह 9:40 तक।
धमतरी के इस गांव में पांच दिन पहले ही मना ली गई होली, वजह जानकार हैरान रह जाएंगे आप
मेष राशि- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
आज आर्थिक मोर्चे पर मिलाजुला दिन रहेगा। कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। लोन लेना पड़ सकता है। इस समय धैर्य से काम लें। इस मुश्किल घड़ी से जल्द उबर जाएंगे। अच्छे कर्म का फल जल्द मिलेगा। छात्रों के लिए समय अच्छा है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के योग हैं। हेल्थ अच्छी रहेगी। निजी जीवन में पार्टनर का भरपूर सहयोग मिलेगा।
आज की सलाह: गाय को रोटी में गुड़ रखकर खिलाएं। भाग्य को मजबूती मिलेगी।
भाग्यशाली रंग: लाल
जुनेजा, अमरजीत पर गिर सकती है गाज, PCC चीफ दीपक बैज जा रहे दिल्ली
वृषभ राशि- ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
आज आपके लिए बदलाव वाला दिन है। आप इसे समय की मांग को ध्यान में रखकर स्वीकार कर सकते हैं, लेकिन प्रतिरोध के लिए भी तैयार रहें। आपका प्रेम जीवन सही दिशा में रहेगा। आज स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा, लेकिन उत्साह मनाने का कोई कारण भी नहीं है। यदि कोई प्रोजेक्ट हाथ में लिया है, तो अच्छा फल मिल सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
आज की सलाह: शिव परिवार की पूजा करें, लंबित कार्यों में गति आएगी।
भाग्यशाली रंग: हरा
कवर्धा जिला पंचायत में BJP का कब्जा, सरकारी नौकरी छोड़ने वाले ईश्वरी साहू बने अध्यक्ष
मिथुन राशि- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा
आज आपका दृढ़ संकल्प करियर में सफलता दिला सकता है। आप अपनी काबिलियत के बल पर सफलता अर्जित करेंगे। आर्थिक तौर पर समय अनुकूल है। अचानक धन मिलने के योग हैं। कुल मिलाकर यह एक अच्छा दिन होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
आज की सलाह: शिवलिंग पर जल और बेल पत्र चढ़ाएं। घर-परिवार के क्लेश दूर होंगे।
भाग्यशाली रंग: हल्का काला
बेटे की शेरवानी के पैसे लेने के बाद भी खामियां मिलीं, सुधरवाने गए तो बुरा बर्ताव किया, अब FIR दर्ज
कर्क राशि- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज नौकरी करने वालों के लिए बेहतरीन दिन है। वर्कप्लेस में पद-प्रतिष्ठा बढ़ने की उम्मीद है। घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। जीवन साथी के साथ तालमेल बढ़िया रहेगा। प्यार में अच्छा समय बीतेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, अस्पताल के चक्कर लग सकते हैं। सही निर्णय लेने की क्षमता और आत्मविश्वास आपको ऊंचाई दे सकते हैं।
आज की सलाह: ॐ नमः शिवाय मंत्र का जप करें, उत्तम फल मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: हरा
सिंह राशि- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
आज आप पूरी निष्ठा से सच को स्वीकार करेंगे। आपकी ईमानदारी और सचाई आपको समृद्ध बना सकती है। धैर्य और शांति से काम करें। जल्दबाजी से बचें। यदि व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो समय अनुकूल है। झगड़े से बचें।
आज की सलाह: वाणी पर नियंत्रण रखें। शिवलिंग पर कच्चा दूध अर्पित करें।
भाग्यशाली रंग: पर्पल
कन्या राशि- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
आज का दिन खुशियां लेकर आ सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी। आप परिवार या दोस्तों के साथ छुट्टी पर जा सकते हैं। नया बिजनेस शुरू करने के लिए शुभ समय है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
आज की सलाह: शिवलिंग पर हरी मूंग और गणेश भगवान पर दूर्बा चढ़ाएं।
भाग्यशाली रंग: आसमानी
तुला राशि- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आज आपको किसी की बात से ठेस पहुंच सकती है, लेकिन सम्मान जरूर मिलेगा। प्रेमी के साथ समय बिताने का प्रयास करें। प्यार में सफलता के योग हैं। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। परिवार के साथ छोटी यात्रा हो सकती है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
आज की सलाह: सूर्य को अर्ध्य दें। झूठ बोलने से बचें।
भाग्यशाली रंग: सफेद
वृश्चिक राशि- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
आज आपकी किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे दिन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रह सकता है, ध्यान रखें। धन कमाने पर ध्यान दें। सिंगल जातकों के लिए खुशखबरी मिल सकती है।
आज की सलाह: हनुमानजी की पूजा करें।
भाग्यशाली रंग: ऑरेंज
धनु राशि- ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ड़ा, भे
आज आपको मेहनत का फल मिलेगा। रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। व्यवसाय में दिन अच्छा रहेगा। शेयर बाजार से लाभ हो सकता है। पैसे के निवेश के बारे में सोच सकते हैं। पार्टनर के साथ रोमांटिक यात्रा के योग हैं।
आज की सलाह: सोच-समझकर निवेश करें।
भाग्यशाली रंग: पिंक
मकर राशि- भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा लाने वाला हो सकता है। परिवार के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा। कुछ चिंता हो सकती है, लेकिन स्ट्रेस न लें। स्वास्थ्य और धन संबंधी स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी।
आज की सलाह: वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।
भाग्यशाली रंग: ग्रे
कुंभ राशि- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
आज आप थकावट महसूस कर सकते हैं। आज रिलैक्स के मूड में रहेंगे। घूमने का मन बना सकते हैं। यदि कोई प्रोजेक्ट रुका था, तो अब शुरू हो सकता है। फालतू खर्चों से बचें।
आज की सलाह: शनि भगवान की पूजा करें।
भाग्यशाली रंग: चमकीला
मीन राशि- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
आज आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। पुरानी चिंताएं बढ़ सकती हैं, लेकिन शाम के बाद समय आपके फेवर में होगा। पुराने दोस्तों से मिल सकते हैं। खर्च अधिक हो सकता है। धन की कमी से मन में खिन्नता हो सकती है।
आज की सलाह: घर से निकलते समय पत्नी के माथे को चूमकर निकलें, सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग: पीला