RAIPUR NEWS. छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए वोटिंग का समय खत्म हो चुका है। अब सिर्फ लाइन में लगे मतदाता ही वोट डाल पाएंगे। दोपहर 4 बजे तक 68% वोटिंग हो चुकी है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक 64.06% पुरुष, 67.08% महिला और 9.99% अन्य लोगों ने मतदान किया है।
प्रदेश के 10 नगर निगमों में मतदान हुआ। इनमें अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और रायपुर नगर निगम शामिल हैं। इसके अलावा 49 नगर पालिकाओं और 114 नगर पंचायतों में भी मतदान हुआ। सभी निकायों के नतीजे 15 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।
छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका और 114 नगर पंचायतों के लिए चुनाव संपन्न हो गए। सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान संपन्न हुआ। दोपहर चार बजे तक प्रदेश में वोटिंग प्रतिशत 68.1 प्रतिशत के आसपास था। इस बार महिला वोटर्स की तादात बहुत ज्यादा दिखी है।
पिछले नगरीय निकाय चुनाव में पुरूष वोटर्स महिला वोटर्स से करीब एक प्रतिशत ज्यादा ही था, लेकिन इस बार दोपहर चार बजे तक पुरूष वोटरों की तुलना में महिला वोटर्स की संख्या करीब 4 फीसदी ज्यादा थी। यानि महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर वोट किया है। हो सकता है कि सत्तारुढ पार्टी इसे महतारी वंदन योजना से जोड़कर देखे और इस वोट प्रतिशत को सरकार का समर्थन माने, लेकिन राजधानी होने के बावजूद सबसे खराब मतदान प्रतिशत रायपुर का रहा।
ये भी पढ़ें : Big Breaking : रायपुर के अनुपम नगर में 60 लाख की डकैती, शहर में अलर्ट
मुख्यमंत्री से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री के रोड शो और चुनावी कार्यक्रमों के बावजूद यहां दोपहर 4 बजे तक मतदान प्रतिशत 45 फीसदी के आसपास रहा, जबकि पिछली बार 55 फीसदी से ज्यादा मतदान यहां दर्ज हुआ था। इस लिहाज से इस बार इतना भी मतदान होना मुश्किल दिख रहा है।
शाम 5 बजते ही मतदान केंद्रों के मेन गेट बंद कर दिए गए, लेकिन कुछ मतदान केंद्रों पर उसी समय कुछ लोग वोट करने पहुंच गए, और गेट बंद होने के बावजूद अंदर जाने पर अड़ गए। इसके चलते हंगामे की स्थिति भी बन गई। बाद में जिला प्रशासन के अधिकारियों ने नियमों का हवाला देकर उन्हें शांत कराया।