RAJNANDGAON NEWS. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज (गुरुवार) छत्तीसगढ़ के दौरे पर रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट से उन्होंने हेलीकॉप्टर से राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ की ओर रवाना होकर वहां आचार्य विद्यासागर महाराज की पहली पुण्यतिथि पर आयोजित समाधि स्मृति महा महोत्सव में भाग लिया।
ये भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव का एग्जिट पोल, AAP-बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर, जानिए कौन मार सकता है बाजी
समाधि स्थल पर पहुंचने के बाद, अमित शाह ने आचार्य विद्यासागर महाराज को नमन किया और उनके बनने वाले समाधि स्मारक का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर शाह ने आचार्य विद्यासागर के चांदी के फोटो और अष्टधातु से बने चरणों का अनावरण भी किया। 54 फीट ऊंचे विद्यासागर स्मारक का निर्माण चंद्रगिरी पर्वत के किनारे साढ़े चार एकड़ में किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: PM मोदी ने त्रिवेणी संगम में किया स्नान, CM योगी संग लिया नौका विहार का आनंद
समारोह में देशभर के जैन संत भी शामिल हुए हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आचार्य विद्यासागर की तस्वीर वाले 100 रुपए के स्मृति सिक्के को भी जारी करने का ऐलान किया।
आचार्य विद्यासागर महाराज ने 18 फरवरी 2024 को डोंगरगढ़ के चंद्रगिरी तीर्थ में समाधि ली थी। उनकी समाधि को एक वर्ष पूर्ण होने पर चंद्रगिरी ट्रस्ट द्वारा 1 से 6 फरवरी तक भव्य महोत्सव आयोजित किया गया।
समिति के पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि जैनाचार्य के सम्मान में 100 रुपए का सिक्का जारी किया जाएगा, जिसका वजन 35 ग्राम होगा। एक पहलू पर ध्यानमग्न आचार्यश्री की छवि होगी, जबकि दूसरे पर ‘सत्यमेव जयते’ और अशोक स्तंभ के साथ 100 रुपए अंकित होगा।
इसके अलावा, डाक विभाग ने आचार्यश्री के नाम पर एक विशेष कवर पेज भी जारी किया है। 54 फीट ऊंचे स्मारक के साथ-साथ एक म्यूजियम भी बनाया जाएगा, जिसमें आचार्य विद्यासागर महाराज का होलोग्राम स्टैच्यू भी लगाया जाएगा।
डोंगरगढ़ क्षेत्र में मां बम्लेश्वरी का प्रसिद्ध मंदिर, प्रज्ञागिरि और चंद्रगिरि जैसे धार्मिक स्थल हैं, और अब आचार्य विद्यासागर की समाधि के कारण यह क्षेत्र एक प्रमुख तीर्थस्थल बन चुका है। समारोह में निर्यापक मुनि समता सागर महाराज, आगम सागर, पुनित सागर महाराज, और ऐलक धैर्य सागर महाराज भी उपस्थित हैं।
वहीं केंद्रीय मंत्री अमित शाह डोंगरगढ़ के मां बम्लेश्वरी मंदिर भी पहुंचे, वहां उन्होंने मां बम्लेश्वरी माता की पूजा अर्चना की है।
Mile stone Academy Bhilai