MUMBAI NEWS. श्रद्धा वाकर के पिता विकास वाकर की मुंबई के वसई में हार्ट अटैक से मौत हो गई। बेटी की मौत के बाद से ही विकास वाकर तनाव में रह रहे थे। विकास वाकर अपनी बेटी के शव की राख का विधिवत अंतिम संस्कार भी नहीं कर सके।
बताया जा रहा है कि बेटी श्रद्धा की नृशंस हत्या के बाद से ही विकास सदमे में थे। वो श्रद्धा के शव के बचे हुए टुकड़ों का अंतिम संस्कार करने का इंतजार करते रहे, लेकिन उनकी यह इच्छा पूरी नहीं हो सकी। रविवार को मुंबई में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। दिल्ली पुलिस ने श्रद्धा के शव के अवशेष उसके परिजनों को भी तक हैंडओवर नहीं किया था। बता दें, श्रद्धा के शव के अवशेष इस हत्याकांड का प्रमुख साक्ष्य हैं।
महाराष्ट्र की रहने वाली श्रद्धा वाकर की 18 मई 2022 को दिल्ली में उसके प्रेमी और लिव-इन पार्टनर आफताब अमीन पूनावाला ने हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड के खुलासे से दिल्ली के साथ-साथ पूरा देश स्तब्ध रह गया था। श्रद्धा और आफताब दिल्ली महरौली में के किराए के घर में रहते थे। श्रद्धा और आफताब के रिश्ते से श्रद्धा का परिवार खुश नहीं था। ईसिस वजह से परिवान ने उससे संबंध तोड़ लिया था।
मुंबई में विकास वाकर ने पुलिस में अपनी बेटी श्रद्धा की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि श्रद्धा के दोस्तों ने उनको सूचना दी है कि लगभग ढाई महीने से अधिक समय से उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है। पोलिस ने जब छानबीन की तो जानकारी सामने आई की वो अपने प्रेमी आफताब के साथ दिल्ली में रहती है। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने दिल्ली पुलिस को इसकी सूचन दी थी।
दिल्ली पुलिस ने फ्रिज में रखे श्रद्धा के शव के बचे हुए टुकड़े और अन्य साक्ष्य महरौली स्थित आफताब के फ्लैट से बरामद किए। पूछताछ में आफताब ने बताया कि 18 मई, 2022 को उसका श्रद्धा से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था, जिसके बाद उसने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी थी। आफताब ने श्रद्धा के शरीर के 35 टुकड़े कर दिय थे। जिसे उसने 300 लीटर के फ्रिज में स्टोर कर दिया था। दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में आफताब के खिलाफ चार्जशीट दायर कर दी है। श्रद्धा के पिता विकास वाकर ने इस मामले में मौत की सजा की मांग की थी। फिलहाल केस का ट्रायल कोर्ट में चल रहा है।