JAUNPUR NEWS. वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग 731 के सरोखनपुर अंडर पास पर गुरुवार सुबह भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में दो वाहनों की भिड़ंत में टाटा सूमो गाड़ी में सवार पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उसी समय एक बस और एक ट्रेलर की भी भिड़ंत हो गई। इस भिड़ंत के चलते बस में सवार तीन लोगों की भी मौत हो गई, जबकि 27 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
हादसे के बाद एक और युवक की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। इस हादसे में करीब 9 लोगों की मौत होने की सूचना प्राप्त हो रही है। बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी लोग चित्रकूट से प्रयागराज होकर वाराणसी दर्शन के बाद अयोध्या जा रहे थे। वहीं सूमो सवार सभी झारखंड के निवासी बताए गए हैं, जो वाराणसी से अयोध्या दर्शन करने जा रहे थे।
हस हादसे के बाद मौके पर चीख- पुकार मच गई। घटना के समय बस में सवार सभी लोग सो रहे थे। अचानक बस ट्रेलर से जा भिड़ी, जिससे तेज आवाज आई तो दर्शनार्थी हैरान रह गए। सोने के कारण कई लोग अचानक झटके से चोटिल हुए। वहीं आगे बैठे दर्शनार्थी बुरी तरह घायल हो गए।
इसके अलावा सूमो में सवार दर्शनार्थी भी आधी नींद में ही थे। घटना के वहां मौजूद लोगों द्वारा आनन- फानन में सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं मौत की खबर से परिजनो में कोहराम मचा हुआ है।
घटना की जानकारी लगते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए। पुलिस कर्मियों ने घायलों को उपचार हेतु सीएचसी पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घटना में मृत हुए लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
झारखंड के दर्शनार्थियों की सूमों भी टकराई
बताया जा रहा है कि झारखंड से 11 दर्शनार्थियों को लेकर सूमो जे एच 02 ए एक्स 1652 काशी विश्वनाथ दर्शन के बाद राम लला का दर्शन करने अयोध्या जा रही थी। रात करीब डेढ़ बजे के दरम्यान सरोखनपुर गांव स्थित अंडर पास पुल से 200 मीटर आगे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे पांच लोगों की मौत हो गई।
मृतकों में तीन महिला, एक पुरुष व एक 5 वर्षीय मासूम बताया जा रहा है। वहीं 60 वर्षीया कांति देवी, 20 वर्षीय नितेश निवासी कटसारा शूल झारखंड व चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
लगातार दूसरी बार हरियाणा से होगा दिल्ली का सीएम, आइये जानते हैं कौन हैं रेखा गुप्ता?