RAIPUR NEWS. छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव के परिणाम आ गए हैं। नगर निकाय चुनावों में महापौर के 10 सीटों पर भाजपा ने जीतकर कांग्रेस से 10 निगम छीन ली है। 15 साल बाद रायपुर नगर निगम में भाजपा उम्मीदवार ने महापौर पद के लिए जीत दर्ज की है। भाजपा की मीनल चौबे बंपर वोटों से विजयी हुई हैं। इस जीत के बाद सीएम विष्णुदेव साय के निवास के बाहर ढोल-नगाड़े बजते नजर आए। सीएम ने इस ऐतिहासिक जीत के बाद कहा कि सरकार का मेन फोकस रोजगार बढ़ाने पर केंद्रित रहेगा।
ये भी पढ़ें : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के क्षेत्र कवर्धा में भाजपा ने किया क्लीन स्वीप
दुर्ग निगम चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत मिली है। महापौर सहित 40 पार्षद पदों पर भाजपा को जीत मिली है। कांग्रेस 12 वार्डो में सिमटकर रह गई है। 8 में निर्दलीय जीते हैं। 10 नगर निगमों में महापौर और पार्षदों के साथ 49 नगपालिका परिषदों और 114 नगर पंचायतों समेत 173 नगरीय निकायों के अध्यक्ष और पार्षद पद उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला सामने आते जा रहे हैं।
वहीं, जगदलपुर में महापौर पद पर भाजपा के संजय पांडे ने जीत दर्ज कर ली है। कोरबा में भाजपा की संजू देवी राजपूत जीती हैं। बाकी निगमों में भी भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। वहीं 33 नगर पालिका में भाजपा और 8 पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। 8 नगर निगम में निर्दलीय प्रत्याशी आगे हैं। 67 नगर पंचायतों में भी भाजपा ने जीत दर्ज की है। इधर बोदरी नगर पालिका में आप पार्टी की नीलम विजय वर्मा ने जीत की है।

भिलाई के रूंगटा R1 को मिली एएएए रेटिंग।
जानिए किसे कितने वोट मिले
रायपुर नगर निगमसे
भाजपा महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी दीप्ती दुबे
1 लाख 53 हजार से अधिक वोटों से जीती बीजेपी
रायगढ़ नगर निगम
भाजपा महापौर प्रत्याशी – जीववर्धन चौहान जीते
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – जानकी काटजू
34365 वोट से भाजपा की जीत
बिलासपुर नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – प्रमोद नायक
भाजपा महापौर प्रत्याशी – पूजा विधानी
66067 वोट से भाजपा की जीत
दुर्ग नगर निगम
भाजपा महापौर प्रत्याशी – अल्का बाघमार
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – प्रेमलता साहू
67 हजार वोट से भाजपा की जीत
5.चिरमिरी नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – विनय जायसवाल
भाजपा महापौर प्रत्याशी – रामनरेश राय
5200 वोट से भाजपा की जीत
ये भी पढ़ें : 15 साल बाद रायपुर नगर निगम में BJP की वापसी, मीनल चौबे ने हासिल की बड़ी जीत जीत
धमतरी नगर निगम
भाजपा महापौर प्रत्याशी – जगदीश रामू रोहरा
कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द
34085 वोट से भाजपा की जीत
कोरबा नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – उषा तिवारी
भाजपा महापौर प्रत्याशी – संजू देवी
47641 वोट से भाजपा की जीत
राजनांदगांव नगर निगम
भाजपा महापौर प्रत्याशी – मधुसूदन यादव
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – निखिल द्विवेदी
43000 वोटों से भाजपा जीती
जगदलपुर नगर निगम
भाजपा महापौर प्रत्याशी – संजय पांडे
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – मककीत सिंह गैदू
8772 वोट से भाजपा जीती
अंबिकापुर नगर निगम
भाजपा महापौर प्रत्याशी – मंजूषा भगत
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – अजय तिर्की
11,063 वोट से भाजपा जीती