NEW DELHI NEWS. आज यानी 20 फरवरी से दिल्ली में भाजपा सरकार चलेगी। रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, उनके साथ प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, पंकज सिंह, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा और रविंद्र इंद्राज को उप-राज्यपाल विनय सक्सेना ने मंत्री पद की शपथ दिलाई। रेखा दिल्ली की 9वीं और चौथी महिला सीएम बन गई हैं। इसके बाद अब आज शाम को दिल्ली कैबिनेट की बैठक होगी, जिसमें इसमें कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं।
इससे एक दिन पहले रेखा गुप्ता को विधायक दल का नेता चुना गया था। दिल्ली में बीजेपी ने 27 साल बाद सरकार बनाई है। पार्टी को 70 में 48 सीटें मिली है, वहीं आप 22 सीटें जीती है। रेखा से पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी मुख्यमंत्री रहीं। इस समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह के अलावा बीजेपी शासित 21 राज्यों के सीएम, डिप्टी सीएम भी मौजूद रहे। आप नेता अरविंद केजरीवाल और आतिशी शपथ में नहीं पहुंचे।
ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी के ‘मृत्यु कुंभ’ वाले बयान पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान, बोले-सरकार ने मौत की संख्या छिपाई
वहीं, नई दिल्ली विधानसभा से आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल को हराने के बाद ‘जायंट किलर’ के रूप में जाने जाने वाले प्रवेश वर्मा कैबिनेट मंत्री बन गए हैं। हालांकि, उन्हें कौन सा मंत्रालय मिलेगा, यह पार्टी आलाकमान बाद में तय करेगा। इस पर प्रवेश वर्मा का कहना है कि वह बीजेपी नेतृत्व के फैसले से संतुष्ट हैं और पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगी वह बखूबी निभाएंगे।
ये भी पढ़ें: Big Breaking: कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इस मामले में मिली जमानत, कल जेल से आएंगे बाहर
इसके अलावा, मनजिंदर सिंह सिरसा (राजौरी गार्डन), रविंद्र इंद्राज (बवाना-एससी), कपिल मिश्रा (करावल नगर), आशीष सूद (जनकपुरी) और पंकज सिंह (विकासपुरी) भी रेखा गुप्ता की नई सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। शालीमार बाग में 29 हजार से ज्यादा वोटों से जीत हासिल करने वालीं रेखा गुप्ता, सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री की भूमिका निभाने वाली चौथी महिला हैं। मौजूदा समय में वह ममता बनर्जी के साथ भारत की दो महिला मुख्यमंत्रियों में से एक हैं।
ये भी पढ़ें: त्रि-स्तरीय पंचायत के दूसरे चरण में अभी तक 12 फीसदी वोटिंग, सुबह से ही कतारें…जानिए शहरों का हाल
शपथ से पहले रेखा बोलीं- मैं शीशमहल में नहीं रहूंगी
शपथ से पहले रेखा गुप्ता ने गुरुवार सुबह मीडिया से बातचीत में कहा, ‘यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मुझ पर भरोसा जताने के लिए मैं PM मोदी और पार्टी हाईकमान का शुक्रिया अदा करती हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं दिल्ली की CM बनूंगी। मैं शीशमहल में नहीं रहूंगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास को भाजपा ने शीशमहल नाम दिया था। अरविंद केजरीवाल ने इसे बनवाया था। भाजपा का आरोप है कि केजरीवाल ने इसे बनवाने में नियमों को ताक पर रखकर करोड़ों रुपए खर्च किए थे। भाजपा ने इसे चुनावी मुद्दा भी बनाया था।
ये भी पढ़ें: Champions Trophy: भारत-बांग्लादेश के बीच आज होगा मुकाबला, बाकी टीमों के लिए सिरदर्द बना टीम इंडिया का यह रिकॉर्ड
ऐसे शुरू हुआ राजनीतिक सफर
रेखा गुप्ता ने अपनी राजनीतिक यात्रा दिल्ली विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के साथ शुरू की थी, जहां से वह दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) की अध्यक्ष बनीं। शपथ ग्रहण समारोह से पहले दिल्ली की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। आयोजन स्थल के आसपास 25,000 से ज्यादा पुलिस और अर्धसैनिक बलों को तैनात किए गए थे। इसमें स्नाइपर्स और कमांडो जैसे स्पेशल यूनिट भी शामिल रहीं।