DURG NEWS. दुर्ग जिले के अमलेश्वर में धर्मांतरण को लेकर बड़ा हंगामा होने की खबर सामने आयी है। यहां पर हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एक घर को घेर लिया, जहां कथित रूप से धर्मांतरण की गतिविधि चलने की सूचना मिली थी। बताया जा रहा है कि घर के अंदर करीब 100 लोग मौजूद थे, जिसकी जानकारी मिलने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। हालात पर काबू पाने के लिए अधिकारी मौके पर डटे हुए हैं। क्षेत्र में बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश में जुटी हुई है।
ये भी पढ़ें: बेरोजगारों के लिए निकली सरकारी नौकरी, सैलरी एक लाख से ज्यादा, लेकिन इस तारीख तक ही कर सकते हैं आवदेन
मिली जानकारी के अनुसार यह घर किसी विनय कुमार साव का बताया जा रहा है। घर में कई लोगों के होने की खबर मिली थी। इसके बाद दुर्ग पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं बजरंग दल के लोग घर के सामने हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे। यह पूरा मामला अमलेश्वर के प्रीति विहार का है। हंगामें के बाद पुलिस ने घर से करीब 97 लोगों को निकाला और उन्हे पुलिस गाड़ी में बैठाकर थाने गई। फिलहाल मामले में जांच जारी है।
ये भी पढ़ें: 46 साल में दिखी ऐसी भीड़, जो दबे, वे उठे नहीं…जानिए दिल्ली भगदड़ में 18 मौतों की पूरी कहानी
ये भी पढ़ें: प्रदेश की 49 नगर पालिकाओं में से 35 पर भाजपा लहराया भगवा, कौन कहां बना अध्यक्ष.. जानिए सीटवार रिजल्ट