RAIPUR NEWS. छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। इसके साथ ही इनके परिणाम भी आने शुरू हो गए हैं। इसके मुताबिक 2 नगर निगम में भाजपा ने कब्जा कर लिया है। अंबिकापुर में मंजूषा भगत ने 5000 वोटों से कांग्रेस के डॉ. अजय तिर्की को हराया है। साथ ही चिरमिरी में कांग्रेस प्रत्याशी विनय जायसवाल रामनरेश राय से 4000 वोटों से हार गए हैं।

जगदलपुर में BJP उम्वमीदवार ने जीत हासिल कर ली है। वहीं 7 निगम में बीजेपी लीड कर रही है। बिलासपुर के बोदरी नगर पालिका में आप पार्टी से नीलम विजय वर्मा जीती हैं।

वहीं CM के क्षेत्र कुनकुरी में कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी विनय शील ने भाजपा प्रत्याशी सुतबल यादव को हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया है। 10 निगमों में भाजपा आगे चल रही है। भाजपा की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे ने दावा किया है कि रायपुर को बीजेपी का मेयर मिलने वाला है। मेरी जीत पक्की है।

10 निगम, 49 पालिका और 113 नगर पंचायत में मेयर पार्षद और अध्यक्ष पदों के लिए वोटों की गिनती जारी है। धमतरी, भानुप्रतापपुर, पखांजूर नपं अध्यक्ष पद पर BJP ने कब्जा कर लिया है। वहीं सूरजपुर नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है।

जानिए 10 निगमों का हाल
| नगर निगम | BJP | Congress | आगे/जीते |
| रायपुर | मीनल चौबे | दीप्ति दुबे | बीजेपी आगे |
| दुर्ग | अलका बाघमार | प्रेमलता पोषण साहू | बीजेपी आगे |
| बिलासपुर | पूजा विधानी | प्रमोद नायक | बीजेपी आगे |
| अंबिकापुर | मंजूषा भगत | अजय तिर्की | बीजेपी जीती |
| चिरमिरी | रामनरेश राय | विनय जायसवाल | बीजेपी जीती |
| जगदलपुर | संजय पांडेय | मलकीत सिंह गैदू | बीजेपी जीती |
| रायगढ़ | जीववर्धन चौहान | जानकी काटजू | बीजेपी आगे |
| कोरबा | संजू देवी राजपूत | ऊषा तिवारी | बीजेपी आगे |
| धमतरी | जगदीश | रामू मेहरा | बीजेपी |





































