MUZAFFARPUR NEWS. बिहार के मुजफ्फरपुर से अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जहाँ इंटर में पढ़ने वाले छात्र- छात्रा ने वाट्सअप पर निकाह हर लिया। दोनों ने चैट पर तीन-तीन बार कुबूल है लिखा और फिर एक दूसरे को पति पत्नी मान लिया। अब दोनों साथ रहने की जिद्द कर रहे है। अभी दोनों इंटर के एग्जाम दे रहे हैं ।
ये भी पढ़ें: बेटी का अंतिम संस्कार भी नहीं कर सका बाप, श्रद्धा वाकर के पिता की हार्ट अटैक से मौत
आपने मोबाइल पर तलाक देने की खबरे तो कई बार सुनी होगी लेकिन बिहार में इसके उलट स्कूली छात्र- छात्रा ने पहले तो मोबाइल पर निकाह कुबूल कर लिया फिर साथ रहने की जिद पर अड़ गए। जानकारी के अनुसार बिहार के मुजफ्फरपुर में इंटर में पढ़ने वाले लड़के और लड़की ने व्हाट्सएप चैट पर निकाह कुबूल कर लिया। इसके बाद दोनों खुद को शादीशुदा मान लिया। लेकिन अब लड़का लड़की के साथ रहने की जिद पर अड़ा हुआ है।
वाट्सअप पर निकाह का मामला इतना गंभीर हो गया कि परिवार वाले अब पुलिस से दोनों को समझने कि गुहार लगा रहे है। रविवार को मुजफ्फरपुर नगर थाने में दो घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला। जहाँ प्यार में पागल लड़का प्रेमिका से निकाह करने की जिद पर अड़ गया। पुलिस द्वारा लड़के को काफी समझाया गया है। लड़के का नाम पंकज जो मार्केट निवासी है।
बताया जा रहा है कि लड़का और लड़की दो सालों से रिलेशन में है। लड़के का कहना है कि व्हाट्सएप पर उसने लड़की से तीन बार ‘कुबूल’ लिखवाकर निकाह किया है। लड़की को उसने पत्नी मान लिया है। दोनों के परिवार को जब इस बात की जानकारी हुई, तो परजनों ने दोनों का मोबाइल छीन लिया। लड़के के परिवार वालों ने बताया कि अभी दोनों की 12th की परीक्षा चल रही है। इस वजह से दोनों एक-दूसरे से मिल नहीं पाते थे। जिससे लड़का परेशान हो गया और ऐसी हरकत करने लगा।
लड़के की बहन का कहना है कि उसके भाई ने पूरे परिवार से दूरी बना ली है। उसने नगर थाना पहुंचकर भाई के लिए मदद की गुहार भी लगाई। वही लड़का प्यार में इस कदर पागल है कि पुलिस के समझाने के बाद भी वो अपनी जिद नहीं छोड रहा। पुलिस ने जब लड़के के मोबाइल की जांच की तो उसमे लड़की के साथ उसकी कई फोटो और व्हाट्सएप चैट भी मिली है। लड़की उसके लिए सिंदूर भी लगाती थी। फिलहाल पुलिस को अभी तक किसी ने भी लिखित शिकायत नहीं दी है।