NEW DELHI NEWS.हरियाणा के जींद की निवासी रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री चुनी गई हैं। आज दिल्ली में बीजेपी की विधायक दल की बैठक में उनके नाम की घोषणा हुई। गौरतलब है कि रेखा गुप्ता से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल थे। वह भी हरियाणा से ही सम्बन्ध रखते थे।
इस तरह अब दिल्ली को लगातार हरियाणा से दूसरा मुख्यमंत्री मिला है। वहीं, दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री सुषमा स्वराज भी हरियाणा से ताल्लुक रखती थीं। आइए, इसी क्रम में इन तीनों नेताओं के सियासी सफर की चर्चा करते हैं।
रेखा गुप्ता का सियासी सफर
दिल्ली चुनाव में रेखा गुप्ता शालीमार बाग से चुनाव जीती थीं। उन्होंने शिक्षा में एलएलबी की है। रेखा गुप्ता की पहले से ही काफी मजबूत दावेदारी माने जा रही थी। जींद के अंतर्गत जुलाना उपमंडल के नदंगढ़ गांव में 1974 में जन्मी रेखा गुप्ता जब वे दो साल की थीं, उनके पिता की नौकरी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में बतौर मैनेजर लगी।
इसके बाद वे दिल्ली चले गए और 1976 में पूरा परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया। रेखा गुप्ता की पूरी पढ़ाई दिल्ली में हुई। इसी दौरान वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ी और राजनीति में सक्रिय हुई।
रेखा गुप्ता दिल्ली यूनिवर्सिटी की सचिव और प्रधान भी रहीं। रेखा का परिवार के लोग जुलाना की अनाज मंडी में आढ़त का काम करते हैं। रेखा कभी-कभार जुलाना भी आती हैं, जहां वह गांव भी जाती हैं।
सुषमा स्वराज और केजरीवाल भी हरियाणा से
अंबाला की रहने वाली सुषमा स्वराज 12 अक्टूबर 1998 से तीन दिसंबर 1998 तक (52 दिन) के लिए रहीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रही थीं। वहीं, हिसार जिले के सिवानी मंडी के रहने वाले अरविंद केजरीवाल 28 दिसबर 2013 से 14 फरवरी 2014 (49 दिन) पहली टर्म में रहे मुख्यमंत्री उसके बाद अरविंद केजरीवाल 14 फरवरी 2015 से 21 सितंबर 2024 (नौ साल, 362 दिन) तक मुख्यमंत्री रहे।
राजनीतिक शुरुआत
2003-04 में रेखा भाजपा युवा मोर्चा की दिल्ली इकाई से जुड़ीं और सचिव बनीं। 2004-06 तक वे भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव भी रहीं। 2007 में उत्तर पीतमपुरा से क्रांतिकारी कार्यकर्ता बनीं और 2009 में दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की क्रांतिकारी कार्यकर्ता बनीं।
यह भी देखें:
रेखा गुप्ता ने यूपी के इस कॉलेज से की पढ़ाई
रेखा गुप्ता के फिडेविट के अनुसार, उन्होंने ग़ाज़ियाबाद के IMIRC कॉलेज लॉ से पढ़ाई की है। यह कॉलेज स्टार्टअप की सीएसटीआर यूनिवर्सिटी से यात्रा पर गया है। उन्होंने यहां से साल 2022 में डिग्री हासिल की थी।
यह भी देखें:
सीएम योगी ने दी बधाई
सीएम योगी ने एक्स पर कहा, “.@बीजेपी4दिल्ली के प्रमुख दल का नेता चुने जाने पर श्रीमती रेखा गुप्ता जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!”
यह भी पढ़ें: शादी समारोह में खूनी संघर्ष, युवक की पेंचकस से गोदकर निर्मम हत्या
यह भी पढ़ें: अब चोरी की शिकायत पर थाने की मुहर नहीं आएगी काम, बदले गए नियम