SARANGARH NEWS. सारंगढ़ पुलिस ने तेज़ी से कार्रवाई करते हुए गोली मारकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी को तीन दिन के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से पुलिस ने दो बंदूक सहित 18 जिंदा कारतूस को भी जप्त किया है।
सारंगढ़ में हुए सनसनीखेज गोलीकांड के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को तीन दिन के भीतर गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले पुलिस ने हत्याकांड में शामिल चार अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इस हत्या के बाद से ही आरोपी फरार था और पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह वारदात प्लास्टिक जलाने को लेकर हुई थी।
ये भी पढ़ें : दुर्ग में धर्मांतरण को लेकर हिंदू संगठन का हंगामा, पुलिस ने 97 लोगों को हिरासत में लिया
घटना में संलिप्त चार लोगों को पुलिस ने घटना के ही दिन गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन मुख्य आरोपी कृष्णा सिंह राजपूत मौके से फरार हो गया था। पुष्कर शर्मा, पुलिस अधीक्षक सारंगढ़ बिलाईगढ़ ने बताया कि कृष्णा सिंह राजपूत आदतन अपराधी है।
पुलिस ने इस मामले में दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है, जो मुख्य आरोपी कृष्णा सिंह के आपराधिक मामलों में संलिप्त रहता था। सारंगढ़ पुलिस की तेजी और सूझबूझ से यह मामला जल्द सुलझा लिया गया।
ये भी पढ़ें : अब ChatGPT को टक्कर देगा Baidu, चाइनीज कंपनी ने Free कर दिया Ernie Bot भी