AAJ KA RASHIFAL. 28 फरवरी 2025 को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इस तिथि पर शतभिषा नक्षत्र और सिद्ध योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शुक्रवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:10-12:56 मिनट तक रहेगा। राहुकाल 11:07-12:33 मिनट तक है।
मेष राशि (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज घर में किसी मुद्दे को लेकर विवाद हो सकता है, लेकिन आपको धैर्य रखने की आवश्यकता है। बड़ों की राय पर ध्यान दें। कार्य क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे और कामकाज में स्थिरता बनी रहेगी। बिजनेस के मामले में सब कुछ अच्छा रहेगा, लेकिन किसी भी कार्य को जल्दबाजी में न करें।
सलाह : गहरे रंग के कपड़े न पहनें। गायत्री मंत्र का जाप करें।
वृष राशि (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज लेन-देन के मामले में सावधानी बरतें। जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करने से दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। कारोबार में बरकत होगी और आपकी कल्पनाशक्ति आपके लक्ष्य प्राप्ति में सहायक रहेगी। पहले किए गए काम से आपको बड़ा फायदा हो सकता है।
सलाह: सफेद रंग के कपड़े पहनें। लंबी दूरी की यात्रा से बचें।
टेलीग्राम पर इतने मिलियन डॉलर का जुर्माना, जानें पूरा मामला, महाकुंभ को लेकर भी उठे थे सवाल
मिथुन राशि (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज घर में शुभ-प्रसंगों का आयोजन हो सकता है। अचानक धन लाभ के योग हैं। गुस्से पर काबू रखें और नजदीकी लोगों के साथ समय बिताएं, जिससे खुशी मिलेगी। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को एक बेहतरीन ऑफर मिल सकता है।
सलाह: हल्के नीले रंग के कपड़े पहनें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
कर्क राशि (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आप किसी भी कार्य को करने के लिए पूरी तरह से तैयार रहेंगे और परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। दोस्तों की मदद से आपका कोई खास काम पूरा होगा और आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। दोपहर बाद किसी भी प्रकार का सौदा न करें।
सलाह: गुलाबी रंग के कपड़े पहनें। जल क्षेत्रों में जाने से बचें।
सिंह राशि (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे और कारोबार में लाभ होगा। छात्रों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। यदि आपने हाल ही में कोई नई परियोजना शुरू की है, तो आज आपको मुनाफा हो सकता है। सफलता आपके कदम चूमेगी।
सलाह: हरे वस्त्र पहन सकते हैं। ईष्ट का ध्यान कर घर से निकलें।
कन्या राशि (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आप कुछ नए विचारों पर काम कर सकते हैं। सेहत के मामले में दिन सामान्य रहेगा, लेकिन तली-भुनी चीजों से बचें। ज्यादा भागदौड़ से बचें, काम करने की क्षमता में बढ़ोतरी होगी और सभी काम बनते नजर आएंगे।
सलाह: सफेद रंग के कपड़े पहनें। श्री सृक्तम का पाठ करें।
तुला राशि (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपको अपनी बात कहने से पहले दूसरे की बात भी ध्यान से सुननी चाहिए। पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने के लिए थोड़ा धैर्य रखें। घर में शांति का माहौल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को फायदा होगा और धन लाभ के योग बन रहे हैं।
सलाह: शिव पूजन करें। गहरे रंग के कपड़े पहनें।
वृश्चिक राशि (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज बिजनेस में सोच-समझकर निवेश करें। कपड़ा व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ होगा। छात्रों के लिए सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। व्यर्थ के खर्चों से बचें और लंबी दूरी की यात्रा करने से बचें।
सलाह: लाल रंग आपके लिए शुभ है। शिव जी को जल चढ़ाएं।
धनु राशि (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज आप किसी बड़े व्यक्ति के साथ मिलकर अपने काम को बढ़ाने के बारे में सोचेंगे। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर स्थितियां अनुकूल रहेंगी, लेकिन बोलते समय सावधानी रखें। आप परिवार के किसी काम में व्यस्त हो सकते हैं। छोटे उद्योगियों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
सलाह: गहरे रंग के कपड़े पहन सकते हैं। सूर्य देव का ध्यान करें।
मकर राशि (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज अपने मन में किसी भी प्रकार का कंफ्यूजन न रखें। बड़े-बुजुर्गों की सलाह काम आएगी और दोस्तों के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। आपका दिन अच्छा बितेगा और आप बच्चों के साथ समय बिताएंगे। आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेकर समाज में सम्मान बढ़ाएंगे।
सलाह: किसी को उधार न दें। हल्के रंग के कपड़े पहनें।
कुंभ राशि (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
पैसों से जुड़े किसी भी मामले को सुलझाने के लिए आज का दिन अच्छा है। पुराने और नए दोस्तों से मुलाकात होगी। कार्यक्षेत्र में उन्नति हो सकती है और बिजनेस में अच्छी प्रगति के योग हैं। जीवनसाथी से मदद मिलेगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
सलाह: गहरे रंग का रुमाल रखें। हनुमान जी की आराधना करें।
मीन राशि (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
तकनीकी क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। बिजनेस में बड़े लोगों से मुलाकात का फायदा मिलेगा और आपकी तरक्की सुनिश्चित है। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। किसी भी विवाद से बचें।
सलाह: काले वस्त्र न पहनें। गणेश जी का ध्यान करें।