DURG NEWS. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दुर्ग के दौरे पर रहे। उन्होंने मोर आवास मोर अधिकार के तहत छत्तीसगढ़ के लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बड़ी सौगात दी। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने की बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि 3 लाख 3 हजार 384 PM आवास देने की घोषणा की है। नए आवास की स्वीकृति पत्र CM साय को सौंप दिए गए हैं। अगले वित्तीय वर्ष में 3 लाख PM आवास और दिए जाएंगे।
नगपुरा के स्कूल मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह,गृह मंत्री विजय शर्मा,उपमुख्यमंत्री अरुण साव,कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप,रामविचार नेताम,दयालदास बघेल,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही विधायक और भाजपा के नेता गण भी मंच पर शामिल रहे।
ये भी पढ़ें: क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन के बयान से मचा बवाल, राष्ट्र भाषा को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
लोगों को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री नगपुरा में केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान ने आज कि प्रदेश में BJP सरकार ने पहली केबिनेट में PM आवास बनाने का निर्णय लिया था। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने की बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि 3 लाख 3 हजार 384 PM आवास देने की घोषणा की है। नए आवास की स्वीकृति पत्र CM साय को सौंप दिए गए हैं। अगले वित्तीय वर्ष में 3 लाख PM आवास और दिए जाएंगे।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कि नए मकान देने के लिए फिर से सर्वे शुरू होगा। बाइक वालों को भी पात्र मानकर PM आवास देंगे। 15 हजार आय वाले भी PM आवास के लिए पात्र होंगे। और 5 एकड़ तक जमीन वाले PM आवास के लिए पात्र होंगे। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हितग्राही अब खुद एप में आधार डालकर सर्वे कर सकेंगे। अगर मकान नहीं मिला तो पात्र नाम सर्वे सूची में आ जाएगा।
ये भी पढ़ें: UPDATE: मुंगेली के कुसुम पॉवर प्लांट हादसे में एक मजदूर की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम
कालनेमि की तरह कांग्रेस सरकार ने विकास रोका
इस दौरान शिवराज सिंह ने कहा कि कालनेमि की तरह कांग्रेस सरकार ने विकास रोका है। सबसे बड़ा पाप PM आवास छीनने का किया है, जनता की सेवा हमारे लिए भगवान की पूजा जैसी है।
ये भी पढ़ें: राजामौली जल्द शुरू करेंगे अपना ड्रीम प्रोजेक्ट, बाहुबली के बाद से ही बना रहे थे प्लान
ये भी पढ़ें: जहां शहीद हुए थे 8 जवान, वहीं अब 13 माओवादियों ने किया सरेंडर, दो पर 5-5 लाख का इनाम
इसके पहले केंद्रीय मंत्री सबसे पहले नगपुरा के प्रसिद्ध जैन मंदिर में पहुंचकर भगवान पार्श्वनाथ जी के दर्शन किए जहां उन्हें मंदिर समिति द्वारा चांदी के राम सीता की प्रतिमा भेट की गई। इसके बाद वे नगपुरा चौक के करीब स्वामी आत्मानंद स्कूल प्रांगण कार्यक्रम स्थल में पहुंचकर पीएम आवास, और नक्सल पीड़ित परिवार के हितग्राहियों को खुशियों की सौगात दी। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह सबसे पहले राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय कृषि उत्पाद व आधुनिक यंत्रों के लगाए स्टॉल का अवलोकन किया। हितग्राहियों के पैर धुलाकर उनका सम्मान किया।