MUMBAI NEWS. मुंबई के उपनगर मलाड के कुरार इलाके से एक अजीब मामला सामने आया है। जहाँ एक चोर चोरी करने की नियत से एक घर में घुसता है, लेकिन जब उसे वहां कोई कीमती सामान नहीं मिल तो वो घर में मौजूद महिला को किस करके भाग गया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार 3 जनवरी को मलाड के कुरार इलाके में रहने वाली 38 साल की महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला का कहना था कि वह घर पर अकेली थी, तभी आरोपी चोर उसके घर में घुस गया और दरवाजा बंद कर लिया। इसक बाद आरोपी ने महिला का मुंह बंद कर दिया और उससे घर में रखे कीमती सामान और नगद की मांग करने लगा। हालांकि, जब महिला ने उसे घर में किसी भी तरह के कीमती सामान नहीं होने की जानकारी दी तो आरोपी उसे किस करके भाग गया।
ये भी पढ़ें: निकाय चुनाव: रायपुर समेत 14 निगमों की आरक्षण प्रक्रिया पूरी, दुर्ग-भिलाई में OBC सीट…देखें पूरी लिस्ट
महिला ने कुरार पुलिस स्टेशन में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी का कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है फिलहाल वो बेरोजगार है। आरोपी उसी इलाके में अपने परिवार के साथ रहता है।