MUMBAI NEWS. पुलिस ने सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में शाहिद नाम के युवक को हिरासत में लिया था। ताड़देव थाने की पुलिस टीम ने फॉकलैंड रोड गिरगांव से युवक को पकड़ा है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। शाहिद ही हमलावर है अभी इसकी हो पाई है। पुलिस को नया सीसीटीवी फुटेज मिला है। जिसमे हमलावर नजर आ रहा है।
जानकारी मिली है कि शाहिद आदतन अपराधी है और पहले से ही चार से पांच घरों में चोरी के मामले दर्ज है। मुंबई पुलिस ने शक के आधार पर शुक्रवार को उसे हिरासत में लिया था। सैफ अली खान पर हमला उसी ने किया अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
ये भी पढ़ें: बस्तर में 1500 जवानों का बड़ा ऑपरेशन… मुठभेड़ में 12 हार्डकोर नक्सली ढेर, शव के साथ हथियार भी बरामद
पुलिस को नया सीसीटीवी फुटेज मिला है। जिसमे नकाब बांधे हुए एक युवक सीढ़ियां चढ़ रहा है। युवक को अभिनेता के घर में दाखिल होते भी देखा जा सकता है। सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है की काले कपड़े और चप्पल पहना यह युवक 16 जनवरी की अभिनेता के घर में घुसा था। 2.33 बजे उसे घर से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान उसके चेहरे पर नकाब नहीं था।
ये भी पढ़ें: एशिया बुक में दर्ज होगा कॉमर्स गुरू डॉ सन्तोष राय का नाम, दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर टीम के साथ करेंगे प्रदर्शन
क्या है पूरा मामला?
बॉलीवुड कलाकार सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर 16 जनवरी करीब रात 2 बजे जानलेवा हमला हुआ है। मुंबई में बांद्रा स्थित अभिनेता के घर में एक हमलवार ने उनपर चाकू से अटैक कर दिया, जिसमें सैफ बुरी तरह जख्मी हो गए थे। जिसके बाद उन्हें घायल अवस्था में लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। सैफ अली खान पर जानलेवा हमले की जानकारी जैसे ही लोगों को पता चली तो हडकंप मच गया है। हर कोई इस घटना के बाद हैरान और हताश नजर आ रहा है।
ये भी पढ़ें: Liquor Scam : पूर्व मंत्री लखमा की Z श्रेणी की सुरक्षा हटाई गई, पत्नी-बेटे के ट्रांजेक्शन को भी खंगाल रही ईडी
क्या कहते है डॉक्टर
लीलावती अस्पताल के डॉक्टर्स ने मीडिया से सैफ अली खान की हेल्थ से जुड़ी जानकारी साझा की। डॉक्टर्स ने बताया कि अभिनेता की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। सैफ ने आज अस्पताल में वॉक भी किया। डॉक्टर नितिन डांगे ने बताया कि सैफ अली के शरीर में चार जगह गहरे जख्म हुए थे। उनकी रीढ़ की हड्डी में चाकू का टुकड़ा फंसा हुआ था। इससे इंफेक्शन का खतरा हो सकता है। डॉक्टर्स ने अभिनेता को अगले कुछ हफ्तों के लिए आराम करने को कहा गया है।