BILASPUR NEWS. छत्तीसगढ़ भाजपा ने बिलासपुर जिले की तीन नगर पंचायत बिल्हा, कोटा एवं मल्हार के पार्षद पद के. उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। तीनों ही नगर पंचायतों में 15—15 पार्षदों के नाम है, कुल मिलाकर इन तीन सूची में 45 पार्षदों के नाम शामिल हैं।
इनके साथ ही रतनपुर, बोदरी और तखतपुर नगरपालिकाओं में भी भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है। इन तीन सूचियों में भी 45 पार्षद प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं।
वहीं बिलासपुर में लगे हुए पेंड्रा में भी नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें गौरेला नगरपालिका, पेण्ड्रा नगरपालिका और मरवाही नगरपंचायत के लिए लिस्ट जारी की गई है। यहां पर अध्यक्ष और पार्षदों दोनों की घोषणा कर दी गई है। गौरेला नगर पालिका में 15 वार्ड, पेंड्रा नगर पालिका में 15 वार्ड और मरवाही नगर पंचायत के 15 वार्डों के पार्षद उम्मीदवारों की घोषणा की गई है।
बता दें कि इसके पहले आज ही भाजपा ने गरियाबंद जिले के नगर पंचायतों और नगरपालिका के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। वहीं राजनांदगांव जिले की नगर पंचायतों के प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर दी गई है। भाजपा आज लगातार जिलेवार सूची जारी कर रही है, रायगढ़ और जांजगीर जिले में भी नगर पंचायतों के पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है