RAIPUR NEWS. बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या पर आज बस्तर IG सुंदर राज पी ने प्रेस कांफ्रेंस में बड़ा खुलासा किया। जिसमें उन्हेांने बताया कि 2 लोगों ने मुकेश की हत्या की थी। जिसमें महेंद्र रामटेके और रितेश चंद्राकर का नाम शामिल है। कॉल डिटेल के आधार पर इसका खुलासा हुआ है। हत्या का आरोपी महेंद्र रामटेके ठेकेदार सुरेश चंद्राकर का मुंशी है।
इधर रायपुर में मुकेश चंद्राकर के हत्या मामले पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने प्रेसवार्ता करते हुए विस्तार से जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि हत्या के आरोपियों को बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने बताया कि मुकेश चंद्राकर ने जिस सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार के मामले को उजागर किया था उसपर पिछले साल के 25 दिसंबर को ही जांच की टीम बिठा दी गई थी।
ये भी पढ़ें: 30 दिन बार भी Pushpa 2 की चल रही आंधी, इस रिकॉर्ड से बस इतनी दूर…जानिए कलेक्शन
मुकेश हत्याकांड में 11 सदस्यीय SIT का गठन किया गया है। कांग्रेस नेता सुरेश चंद्राकर की गिरफ्तारी के लिए टीम बना दी गई है। विजय शर्मा ने कहा कि त्वरित जांच कर कड़ी सजा की मांग करेंगे। सुरेश चंद्राकर के 3 खातों को होल्ड किया गया है। कांग्रेस नेता सुरेश चंद्राकर के अवैध निर्माण पर कार्रवाई हुई है। सुरेश चंद्राकर के बैंक खातों को सील किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव… रायपुर में इन तारीखों को होगी आरक्षण की प्रक्रिया, पंच से अध्यक्ष पदों के लिए चलेगी प्रक्रिया
ये भी पढ़ें: मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रतिनिधि से मारपीट, सरेआम थप्पड़ मारने का वीडियो आया सामने
गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि कई अपराध में कांग्रेस से जुड़े लोग सामने क्यों आ रहे है? गंभीर अपराध से जुड़ा व्यक्ति कांग्रेसी क्यों है? कांग्रेस लॉ एंड ऑर्डर को फेल बताने योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है। साय सरकार को बदनाम करने की कोशिश हो रही है। MLA उत्तरी जांगड़े ने कहा था बलौदाबाजार जैसी घटना करनी है। सूरजपुर की घटना में भी कांग्रेस नेताओं की संलिप्तता मिली है।