RAIPUR NEWS. छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। महापौरों व अध्यक्षों का कार्यकाल खत्म होने के बाद प्रशासक भी नियुक्त कर दिए गए हैं। इस बीच, रायपुर समेत 14 नगर निगमों में आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसके अनुसार रायपुर से सामान्य वर्ग की महिला मेयर का चुनाव लड़ेगी। रायपुर के अलावा कोरबा और बिरगांव सीट भी सामान्य महिला वर्ग के लिए रिजर्व हो गया है।
रायपुर के दीनदयाल ऑडिटोरियम में 14 नगर निगम, 53 नगर पालिका और 125 नगर पंचायत मिलाकर कुल 192 नगरीय निकाय के लिए लॉटरी पद्धति से हो रही आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हुई है। निर्वाचन अधिकारी पुलक भट्टाचार्य दे रहे आरक्षण के प्रक्रिया को जानकारी देते हुए बताया कि अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए भिलाई, भिलाई-चरोदा, बिलासपुर और दुर्ग आरक्षित किया गया है।
ये भी पढ़ें: नक्सली हमले में आठ जवानों के शहीद होने पर अमित शाह ने भरी हुंकार, मार्च 2026 तक खत्म करके ही रहेंगे नक्सली आतंक
बता दें कि प्रदेश के 10 नगर निगमों में होने वाले चुनाव के लिए प्रदेश के सभी 14 नगर निगमों में महापौर का आरक्षण रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में लॉटरी से किया गया। आरक्षण प्रकिया पर खुश होकर नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने कहा है किसी चीज को शिद्दत से चाहो तो पूरी कायनात उसे पूरा करने में जुट जाती है। रायपुर नगर निगम सामान्य महिला के लिए आरक्षित होने पर प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने समर्थकों को दी बधाई।
ये भी पढ़ें: पत्रकार मुकेश की PM रिपोर्ट आई…सिर में चोट के 15 निशान, लिवर के 4 टुकड़े, डॉक्टरों ने कहा-ऐसा केस पहली बार देखा
प्रदेश के 14 नगर निगम में आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस बार रायपुर नगर निगम में सामान्य वर्ग की महिला महापौर का चुनाव लड़ेगी। रायपुर के अलावा कोरबा और बीरगांव भी अनारक्षित महिला सीट हो गई है। वहीं रायपुर, जगदलपुर, चिरमिरी, बीरगांव सामान्य वर्ग के लिए खुला रखा गया है। सामान्य महिला के लिए रायपुर, कोरबा और बिरगाँव आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा रिसाली और रायगढ़ नगर निगम अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। अंबिकापुर नगर निगम अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किया गया है।
ये भी पढ़ें: निगम चुनाव से पहले मंत्री अरुण साव का बड़ा दांव, कर्मचारियों को 6वें वेतनमान का एरियर देने का वादा
14 नगर निगम में आरक्षण प्रक्रिया पूरी
- नगर निगम रायपुर – सामान्य (महिला)
- नगर निगम बिरगांव – सामान्य (महिला)
- नगर निगम दुर्ग – ओबीसी (महिला)
- नगर निगम भिलाई – ओबीसी
- नगर निगम रिसाली – एससी (महिला)
- नगर निगम चरोदा – ओबीसी
- नगर निगम राजनांदगांव – सामान्य
- नगर निगम धमतरी – सामान्य
- नगर निगम जगदलपुर – सामान्य
- नगर निगम रायगढ़ – एससी (महिला)
- नगर निगम कोरबा – सामान्य (महिला)
- नगर निगम बिलासपुर – ओबीसी
- नगर निगम अंबिकापुर – एसटी
- नगर निगम चिरमिरी – सामान्य
ये भी पढ़ें: पोरबंदर में जमीन से टकराते ही ध्रुव हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन लोगों की मौत…नियमित उड़ान के दौरान हादसा