RAIPUR NEWS. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती घोटाले में CBI की कार्रवाई तेज हो गई है। इस मामले में CBI ने आज बजरंग पावर के डायरेक्टर श्रवण कुमार गोयल के बेटे शशांक गोयल, उनकी बहू भूमिका कटियार और पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी के भतीजे साहिल को गिरफ्तार कर विशेष अदालत में पेश किया।

सूत्रों के मुताबिक, CBI ने भूमिका कटियार से पहले डिप्टी कलेक्टर पद पर चयन के संबंध में पूछताछ की थी, जिसके बाद यह गिरफ्तारी हुई। इससे पहले शनिवार को CBI ने टामन सिंह सोनवानी के भतीजे नितेश सोनवानी और पूर्व डिप्टी परीक्षा नियंत्रक ललित गनवीर को गिरफ्तार किया था।
ये भी पढ़ें: चलता फिरता आश्रम है 40 साल पुरानी एंबेसडर, महाकुंभ का आकर्षण बनी टार्जन बाबा की कार

CGPSC में 2020 से 2022 के बीच डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी और अन्य उच्च पदों पर हुई भर्तियों में गड़बड़ी की शिकायतें सामने आई थीं। आरोप है कि तत्कालीन चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी ने अपने रिश्तेदारों और कुछ VIP लोगों के करीबियों को परीक्षा/साक्षात्कार के माध्यम से चुनिंदा पदों पर नियुक्ति दिलाई।
छत्तीसगढ़ में जिला पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण की प्रक्रिया पूरी, जानें पूरा विवरण

CGPSC ने 2020 में 175 पदों और 2021 में 171 पदों पर परीक्षाएं आयोजित की थीं। फरवरी 2022 में प्रारंभिक परीक्षा के बाद, मई 2022 में मुख्य परीक्षा हुई, जिसमें 509 उम्मीदवार सफल हुए। इसके बाद 11 मई 2023 को 170 अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची जारी हुई। आरोप है कि इस प्रक्रिया में नियमों का उल्लंघन कर रिश्तेदारों और प्रभावशाली लोगों को फायदा पहुंचाया गया।
CBI ने पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी और बजरंग पावर के डायरेक्टर श्रवण कुमार गोयल को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब SK गोयल के परिवार के सदस्यों और अन्य आरोपियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। मामले की जांच जारी है।
ये भी पढ़ें: नितिन गडकरी ने देखी कंगना की ‘इमरजेंसी’, इंदिरा गांधी का किरदार निभाती दिखेंगी अभिनेत्री

इस घोटाले में 2019 से 2022 के बीच हुई भर्तियों को लेकर विवाद है। ईओडब्ल्यू और अर्जुंदा पुलिस ने पहले ही भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के मामले में FIR दर्ज की थी। CBI अब पूरे मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।





































