RAJNANDGAON NEWS. पराक्रम दिवस पर पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय में “परीक्षा पर चर्चा” कार्यक्रम हुआ। इसके तहत विद्यार्थियों की एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई गई। इसमें 10 स्कूल के एक सैकड़ा बच्चों ने हिस्सा लिया। परीक्षा पे चर्चा 2025 के तहत “भारत हैं हम श्रंखला” विषय पर आधारित कार्यक्रम के लिए पर पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय राजनांदगाँव को नोडल सेण्टर बनाया गया था।

जिसमें जिले के 10 स्कूल के 100 प्रतिभागियों की अपनी सहभागिता दर्ज की। जिनमें पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय राजनांदगाँव, पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय डोंगरगढ़, पीएमश्री नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़, पीएमश्री सर्वेश्वरदास म्युनिसिपल स्कूल राजनांदगाँव, पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी हायर सेकेंडरी स्कूल राजनांदगाँव, महारानी लक्ष्मीबाई कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल राजनांदगाँव, बलराम दास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजनांदगाँव, एकलव्य आवासीय विद्यालय राजनांदगाँव नीरज पब्लिक स्कूल राजनांदगाँव, दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगाँव के कुल 100 बच्चों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रोजेक्टर के माध्यम से विद्यार्थियों को शैक्षणिक वीडियो “भारत हैं हम” श्रंखला प्रदर्शन से हुई। इसके बाद वीडियो पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। स्टेट स्कूल के अनुरक्षक केआर साहू ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को परीक्षा के तनाव से डरने के बजाय उसे एक उत्सव के रूप में मनाने की प्रेरणा दी।

संस्था के प्राचार्य मनोज कुमार ने अपने सम्बोधन में इस कार्यक्रम के अनुकूल शिक्षण वातावरण को बढ़ावा देने में विद्यालयों और केंद्र सरकार के सहयोगात्मक प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि छात्रों के उत्साह और सक्रिय भागीदारी मिल रही है। ऐसे में परीक्षा पे चर्चा 2025 कार्यक्रम शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए चलाया जा रहा कार्यक्रम सफल हो रहा है। जो सरकार के प्रयासों का सकारात्मक प्रभाव का प्रमाण है।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र एवं प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र और स्मृतिचिह्न प्रदान किये गए।


































