MERATH NEWS. पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान भगदड़ मच गई। कई महिलाएं और बुजुर्ग दब गए। आज यानी 20 दिसंबर को कथा का छठा और कल आखिरी दिन है। शुक्रवार की दोपहर 1 बजे से कथा शुरू हो चुकी थी। करीब 1 लाख लोग पहुंचे थे। कथा शुरू होने पर लोग जल्दबाजी में अंदर जा रहे थे। बाउंसर्स ने भीड़ अचानक बढ़ने पर लोगों को रोक-रोक कर एंट्री करानी शुरू कर दी फिर भगदड़ मच गई। कई महिलाएं चोटिल हुई हैं। घटनास्थल पर बने हेल्थ कैंप में उनका इलाज किया जा रहा है।
भगदड़ के दौरान दौरान चार महिलाओं के घायल होने की सूचना है, जिसके बाद महिलाओं को तत्काल पास के अस्पताल में ले जाया गया है. शिव महापुराण की कथा पिछले पांच दिनों से चल रहा था. ये महापुराण कथा मेरठ के परतापुर के मैदान में चल रही थी। बताया जा रहा है कि एंट्री गेट पर भारी भीड़ होने की वजह से हंगामा मच गया, जिसके बाद धक्का-मुक्की के दौरान महिलाएं एक दूसरे पर गिर गईं। अचानक इस अव्यवस्था के बाद वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, जिसके बाद महिलाएं बचाव के लिए चीख पुकार करने लगीं। हालात बिगड़ते देख आसपास के लोगों के स्थिति को संभाला और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस भारी सुरक्षा बल के साथ मौके पर पहुंच गई।
ये भी पढ़ें: जयपुर में खौफनाक हादसा…CNG ट्रक में ब्लास्ट से 6 जिंदा जले, 46 से ज्यादा लोग झुलसे, जानें कैसे हुआ हादसा
शुरुआती जानकारी में ये पता चला है कि कथा के आखिरी दिन पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए थे। मौके पर मौजूद लोगों ने खुद स्थिति को संभालने की कोशिश की और सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भेजा गया। हालांकि घायल की हालत नाजुक नहीं थी और सभी खतरे के बाहर हैं. हालात संभालने में आसपास के गांव से आए लोगों ने मदद की। इस घटना की सूचना मिलते हैं पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई जिसके बाद हालात को संभाला गया है। अभी तक अधिकारियों की ओर से घटना पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।