SOUTH KOREA NEWS. रविवार को दक्षिण कोरिया के मुआन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रनवे पर लैंडिंग करते ही एक प्लेन हादसे का शिकार हो गया, जिसमें सवार 179 लोगों की मौत हो गई है। 175 यात्रियों और 6 क्रू मेंबर्स को लेकर थाईलैंड से उड़ान भरने वाले जेजू एयर का विमान हवाई अड्डे पर उतर रहा था। हादसे का वीडियो भी वायरल हो रहा है। विमान रनवे से उतरकर दूर तक फिसलता हुआ एक फेंसिंग से टकरा जाता है। टकराने के बाद जोरदार धमाका होता है और विमान में आग लग जाती है। हादसे में प्लेन के परखच्चे उड़ गए।
जानकारी के अनुसार समयानुसार सुबह 9:07 बजे थाईलैंड के बैंकॉक से उड़ान भरने वाला यह विमान दक्षिण-पश्चिमी हवाई अड्डे पर लैंडिंग करते समय रनवे से फिसल गया और फेंसिंग से टकरा गया। सोशल मीडिया पर शेयर वीडियो में दिख रहा है कि टकराते ही विमान में आग लग गई। हादसा काफी भयानक था इसमें 179 लोगों की जान चली गई।
Breaking: छत्तीसगढ़ में ED की कार्रवाई…पूर्व मंत्री कवासी के बेटे के घर समेत इन इलाकों में दबिश, दस्तावेज चल रही जांच
लैंडिंग गियर में खराबी की बात आई सामने
योनहाप न्यूज एजेंसी से मिली जानकारी के मुताबिक विमान में 175 यात्री और 6 क्रू मेंबर सवार थे। 175 यात्री में 173 यात्री दक्षिण कोरियाई और दो थाई नागरिक प्लेन में सवार थे। हादसे को लेकर बताया जा रहा है कि लैंडिंग गियर में खराबी के कारण विमान लैडिंग के दौरान रनवे से फिसलकर बाड़ से टकरा गया। वही हादसे को लेकर अधिकारियों ने कहा कि आग लगने के सही कारण की जांच रही है। वीडियों में विमान को लैंडिंग गियर खोले बिना रनवे पर उतरते हुए देखा जा सकता है।
ये भी पढ़ें: CG के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले…सरकार ने ट्रेवल अलाउंस सीधे तीन गुना बढ़ाया, जानिए अब कितना मिलेगा भत्ता
क्रिसमस के दिन भी हुआ था प्लेन क्रेश
बता दें, क्रिसमस के दिन कजाकिस्तान के अक्टौ शहर के पास अजरबैजान एयरलाइंस का यात्री विमान क्रैश हो गया। इस दुर्घटना में 105 यात्री और 5 चालक दल के सदस्य सवार थे। विमान बाकू से उड़ान भरकर रूस के चेचन्या के ग्रोज्नी जा रहा था। इस विमान दुर्घटना में 38 लोगों की मौत और 29 लोग घायल हो गए थे। अजरबैजानी फ्लाइट क्रैश के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शनिवार को भी माफी भी मांगी थी। असल में जाँच रिपोर्ट में यह बात सामने आई थी कि रूसी एयर डिफेंस यूक्रेनी ड्रोन हमलों का जवाब दे रहा था जब यह विमान हादसा हुआ था।