PRATAPPUR NEWS. छत्तीसगढ़ में एक अजीब तरह का मामला सामने आया है। दरअसल, नशे में एक हेडमास्टर बंदूक लेकर स्कूल पहुंच गया और उसने शिक्षिका के सामने गन रखकर उसे-धमकाया। इसकी शिकायत की गई, जिसके जांच के बाद हेडमास्टर को निलंबित कर दिया है। बताया गया कि स्कूल नहीं आने पर रजिस्टर में अनुपस्थित लगाकर अफसरों को भेजने से नाराज हेडमास्टर बंदूक लेकर नशे में स्कूल पहुंच गया।अब इसका वीडियाे भी खूब वायरल हो रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी राम ललित पटेल ने कहा कि मामला सामने आने के बाद प्रधान पाठक को निलंबित कर बर्खास्त करने की कार्रवाई चल रही है।

जानकारी के अनुसार प्रतापपुर के बरबसपुर हाई स्कूल के हेडमास्टर सुशील कुमार कौशिक 19 नवंबर को स्कूल नहीं आया था, इसलिए अनुपस्थित होने की जानकारी भेजी गई। इस पर उन्हें ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से नोटिस भेजा गया। नोटिस के बाद शिक्षिका को हेडमास्टर इसके लिए जिम्मेदार मानने लगा और नशे में बंदूक लेकर स्कूल पहुंच शिक्षिका को धमकाने लगा। घटना 21 नवंबर की है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बताया गया कि शििक्षका ने पहले भी सुशील की शिकायत सरपंच, पंच और ग्रामीणों ने बीईओ से की थी। इसमें बताया था कि वे हमेशा नशे में स्कूल में रहते हैं। बच्चों को पढ़ाते भी नहीं हैं। घटना के बाद से शिक्षिका डरी हुई हैं। इसके बाद शिक्षिका ने इसकी शिकायत शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ थाने में भी की है।





































