GURUGRAM NEWS. हरियाणा के पूर्व CM ओमप्रकाश चौटाला का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। चौटाला इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के चीफ थे। उन्होंने अंतिम सांस अपने गुरुग्राम निवास पर ली। चौटाला ने उम्र में 10वीं और 12वीं की परीक्षा 87 साल की प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की थी।
ये भी पढ़ेंःरेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, स्पेशल ट्रेन दुर्ग-हटिया का किया गया विस्तार, जानें शेड्यूल
चौधरी देवीलाल ताऊ के चार बेटों में से एक ओमप्रकाश चौटाला को राजनीती विरासत में मिली थी। उनके पिता चौधरी देवीलाल देश के डिप्टी पीएम भी रहे। ओमप्रकाश चौटाला उनके बड़े बेटे थे। प्रताप चौटाला, रणजीत सिंह और जगदीश चौटाला बाकी बेटों का नाम है। देवीलाल जब देश के उप प्रधानमंत्री बने तो ओमप्रकाश चौटाला ने हरियाणा में उनकी राजनीतिक विरासत को संभाला और 1989 से 1991 तक मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री रहे। साल 1991 में लोकसभा चुनाव हारने के बाद से ही उनका राजनीतिक सफर समाप्त हो गया। चौटाला ने 1999 में BJP की मदद से हरियाणा में सरकार बनाई और वो 2005 तक सीएम बने रहे। ओमप्रकाश चौटाला चार बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे।
आपको जानकर हैरानी होगी कि ओम प्रकाश चौटाला ने 87 साल की उम्र में 10वीं और 12वीं की परीक्षा फर्स्ट डिवीजन से पास की थी। चौटाला ने 2019 में 10वीं की परीक्षा दी थी, लेकिन वो किसी कारण से अंग्रेजी का पेपर नहीं दे पाए थे। जिसके चलते हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने उनका 12वीं का रिजल्ट भी रोक लिया था। उन्होंने अगस्त 2021 में 10वीं का अंग्रेजी का पेपर दिया था। इस परीक्षा में उनहोंने 88% अंक प्राप्त किए थे। चौटाला ने 87 साल की उम्र में 10वीं और 12वीं परीक्षा फर्स्ट डिवीजन से पास की थी।
ये भी पढ़ेंःछत्तीसगढ़ में नगरपालिका संशोधन विधेयक पास, एक साथ होंगे नगरीय निकाय और पंचायत के चुनाव
चौटाला का पारिवारिक
ओमप्रकाश चौटाला के दो बेटे अजय और अभय चौटाला है। अजय चौटाला के दो बेटे दुष्यंत और दिग्विजय है। वहीं, अभय चौटाला के भी दो बेटे कर्ण और अर्जुन चौटाला है। सभी राजनीति में सक्रीय हैं।