RAIPUR NEWS. कांग्रेस विधायक उत्तरी जांगड़े के विवादित बयान को लेकर छत्तीसगढ़ में राजनीति गर्म हो चली है। इसी मुद्दे को लेकर आज भाजपा के एससी नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस विधायक उत्तरी जांगड़े और कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला।

भाजपा विधायक खुशवंत साहिब ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कांग्रेस विधायक के कलेक्ट्रेट में घुसकर तोड़फोड़ करने वाले बयान की निंदा की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा के पूर्व विधायक और भाजपा एससी मोर्चा के अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय और प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया भी मौजूद रहे। खुशवंत साहिब ने कांग्रेस की विधायक उतरी जांगड़े के भड़काऊ बयान की निंदा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बड़े नेता इस बयान की निंदा करने की बजाय इसके सपोर्ट में बयान दे रहे हैं।

खुशवंत साहेब ने कहा कि कांग्रेसी छत्तीसगढ़ की शांत फिजा को बिगड़ने में लगे हुए हैं। कांग्रेस विधायक के वीडियो में बलौदा बाजार की घटना को शौर्य की घटना कहना यह साबित करता है कि बलोदा बाजार की घटना में कांग्रेस का हाथ है । छत्तीसगढ़ की हर बड़ी घटना चाहे सूरजपुर की बात करें या कवर्धा के लोहारीडीह की बात करें, सभी घटनाओं में कांग्रेस की संलिप्तता की बात सामने आई है।

ये भी पढ़ेंःनगर निगम चुनाव के लिए बिलासपुर के 70 वार्डों हुआ आरक्षण, देखिए सूची
उन्होंने कहा कि कांग्रेसी सतनामी समाज को लड़ने और बदनाम करने का काम कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ को बदनाम करने वालों को सजा मिलनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी अपराध का पर्याय है।
वहीं भाजपा एससी मोर्चा के अध्यक्ष नवीन मारकंडे ने कहा कि सत्ता जाने के बाद कांग्रेसी अपराध और अपराधी को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं।




































