TAMILNADU NEWS. चेन्नई के एक सरकारी अस्पताल में बुधवार सुबह डॉक्टर पर एक युवक ने एक सात बार चाकू से हमला किया। घटना कलाइगनार सेंचुरी अस्पताल के ओपीडी में हुई। बताया जा रहा है कि डॉक्टर पहले से ही हृदय रोग से पीड़ित हैं। फिलहाल डॉक्टर को आईसीयू में रखा गया है। हमले में डॉक्टर के सिर में भी चोट आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवक की मां कैंसर से पीड़ित है। उसने आरोप लगाया है कि उसकी माँ के लिए डॉक्टर ने गलत दवा लिखी थी।

पुलिस को सौंपा गया आरोपी हमलावर
घटना के बारे में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री एम. सुब्रमण्यम ने बताया कि डॉक्टर पहले से ही हृदय रोग से पीड़ित हैं और पेसमेकर का इस्तेमाल कर रहे थे। फिलहाल डॉक्टर को आईसीयू रखा गया है, हमले में उन्हें पेट में चोटें आईं हैं। डॉक्टर की हालत स्थिर बताई जा रही है। हमला करने वाला युवक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था। लेकिन उसे पकड़ कर गिंडी पुलिस थाने को सौंप दिया गया है। पुलिस ने बताया कि युवक ने छोटा सा चाकू अपने पास छिपाकर रखा हुआ था।

ये भी पढ़ेंःजय श्रीराम कहने और टीका लगाने पर बच्चों को शिक्षक ने पीटा, पालकों ने थाने में की शिकायत
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालन ने हमले की निंदा करते हुए आश्वासन दिया कि भविष्य में ऐसे न हो इसलिए डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। स्टालिन ने कहा, डॉक्टरों द्वारा किया गया काम और सेवा सराहनीय है और उनकी सुरक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है। डॉक्टर समाज का अभिन्न अंग हैं। डॉक्टर नि: स्वार्थ काम करते हैं। डॉक्टर एक रक्षक है और वह अपने रोगियों के लिए एकमात्र आशा है। समाज को डॉक्टरों की सेवाओं का सम्मान करना चाहिए। जो मरीजों का इलाज समय की परवाह किए बिना करते हैं। राज्य सरकार ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाएगी। मुख्यमंत्री ने घटना कि जांच के आदेश दिया है।



































