SUKMA NEWS. इस वीडियो में इन जवानों की खुशी का अंदाजा लगा सकते हैं कि नक्सलियों को मारने के बाद ऐसा जश्न मना रहे हैं। दरअसल, बस्तर के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने 10 नक्सलियों को मार गिराया है। इसमें 3 महिला और 7 पुरुष हैं। सभी के शव और 3 ऑटोमैटिक हथियार बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ के बाद जवान जश्न मनाते भी दिखे। जंगल के बीच अपनी कामयाबी का जश्न मना रहे इन जवानों गाने के साथ डांस किया। हाथों में हथियार लेकर गीत गाए और एक-दूसरे का बधाई भी दी। यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल भी हो रहा है।
यह मुभेड़ भेज्जी के दंतेसपुरम, कोराजुगुड़ा, नागाराम के जंगल में हुई है। DRF और CRPF जवानों की कोंटा और किस्टाराम एरिया कमेटी के नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई। इस साल 1 जनवरी से 22 नवंबर तक 207 नक्सली मारे गए हैं। सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि भेज्जी के जंगल में नक्सलियों का जमावड़ा है। इसके बाद जवानों को रवाना किया गया, जहां नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। एक दिन पहले ही भारी संख्या में नक्सली ओडिशा के रास्ते CG बॉर्डर में घुसे थे। इस दौरान ओडिशा पुलिस के साथ मुठभेड़ भी हुई थी। इसमें एक नक्सली मारा गया था, वहीं एक जवान घायल हुआ था। इसके बाद छत्तीसगढ़ फोर्स अलर्ट पर थी।
ये भी पढ़ें: Big Breaking: सुकमा में बड़ी मुठभेड़…फोर्स ने 10 नक्सलियों को मार गिराया, शव के साथ 3 ऑटोमैटिक हथियार बरामद, ऐसे चलाया ऑपरेशन
देश में इस तारीख से बदल जाएगा टेलीकॉम का नियम, इन कंपनियों पर पड़ेगा सीधा असर
बता दें कि पिछले शनिवार को बीजापुर में मुठभेड़ हुई थी, जिसमें 5 नक्सली मारे गए थे। विष्णु देव की 11 माह की सरकार में अब तक213 नक्सली मारे जा चुके हैं। बता दें कि एक दिन पहले ही भारी संख्या में नक्सली ओडिशा के रास्ते CG बॉर्डर में घुसे थे। इस दौरान ओडिशा पुलिस के साथ मुठभेड़ भी हुई थी। इसमें एक नक्सली मारा गया था, वहीं एक जवान घायल हुआ था। इसके बाद छत्तीसगढ़ फोर्स अलर्ट पर थी। ओडिशा और गरियाबंद से सटे उदंती अभ्यारण्य जंगल में गुरुवार को भी पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुई थी।