RAIPUR NEWS. झारखंड विधानसभा के सभी 81 सीटों पर मतगणना जारी है। झारखंड की जमशेदपुर पूर्वी हॉट सीट से पूर्व सीएम रघुवर दास की बहू पूर्णिमा दास 10833 वोटों से आगे चल रही हैं। वहीं कांग्रेस से डॉक्टर अजय कुमार पीछे चल रहे हैं। बता दें कि पूर्णिमा दास रायपुर की निवासी हैं।

ताजा रुझानों की बात करें तो झारखंड में फिर से सोरेन सरकार के रुझान दिख रहे हैं। यहां पर इंडिया गठबंधन 48 सीटों पर आगे है, वहीं एनडीए 28 सीटों पर आगे चल रहा है। इस सीट पर पहले चरण में 13 नवंबर को वोट डाले गए थे।
ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने सौहार्द बिगाड़ने वाली तकरीरों पर लगाया प्रतिबंध, अब ऐसा करने पर लेनी होगी अनुमति

बता दें कि जमशेदपुर पूर्वी सीट से रघुवर दास पांच पर चुनाव जीत चुके हैं। लेकिन 2019 के चुनाव में उन्हें निर्दलीय सरयू राय ने पराजित किया था। इसके बाद पार्टी ने उन्हें झारखंड से दूर रखने के लिए ओडिशा का राज्यपाल बना दिया। लेकिन बीजेपी नेतृत्व ने रघुवर दास की बहू पूर्णिमा दास को चुनाव मैदान में उतारा है। पूर्णिमा दास मूल रूप से छत्तीसगढ़ के रायपुर की रहने वाली हैं। उनकी शादी पूर्व सीएम रघुवर दास के बेटे से हुई है। इस शादी को लेकर काफी चर्चाएं भी हुई थी।
ये भी पढ़ें: रेलवे ने फिर से किया 4 ट्रेनों को कैंसिल, 25 नवंबर से 9 दिसंबर तक होगी परेशानी, जानें कारण
ये भी पढ़ेंः बिलासपुर में रेल यात्रियों ने किया हंगामा, बासी खाना परोसने के बाद बिगड़ी थी रेल यात्रियों की तबीयत
गौरतलब है कि झारखंड में इस चुनाव में भाजपा आजसू, जदयू और चिराग पासवान की LJPR के साथ चुनाव लड़ रही है। JMM का कांग्रेस, राजद और माले के साथ गठबंधन है। BJP 68, AJSU 10, JDU 2 और LJP(R) एक सीट पर चुनाव लड़ी है। INDIA गठबंधन में JMM 43, कांग्रेस 30, RJD 6 और CPI (ML) ने 4 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं।





































