RAIPUR NEWS. छत्तीसगढ़ को राज्य के रूप में आज 24 साल पूरे हो गए हैं। आज 1 नवंबर है और छत्तीसगढ़ की राज्य स्थापना दिवस है। इस खास मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के लोगों को खूब बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। वहीं आज छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दीपोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोगों को बधाई दी।
बता दें कि सीएम विष्णुदेव साय आज नवा रायपुर के एकात्म पथ में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। राजधानी के नवा रायपुर में एकात्म पथ पर 11,000 दीप जलाए गए। इसके साथ ही, भव्य आतिशबाजी का भी आयोजन किया गया। जहां सीएम साय नया रायपुर के ग्रामीण महिलाओं के साथ मुलाकात कर उनके साथ दिवाली मनाई।
ये भी पढ़ेंःगम्मत देखकर वापस लौटा परिवार तो महिला की लाश मिली फंदे पर लटकती
बताया गया है कि, प्रदेशभर में एक लाख दीप जलाने का आंकड़ा निर्धारित किया गया है। इस बार राज्योत्सव के दिन को दीपोत्सव की तरह मनाया जा रहा है। इसके लिए सभी जिला मुख्यालयों में कलेक्टरों को पत्र जारी किया गया था।
इस दौरान मुख्यमंत्री समेत डिप्टी cm अरुण साव और कई विधायक भी मौजूद रहे। सीएम साय ने दीपोत्सव के बाद समूह की महिलाओं को उपहार दिया। मंच के सामने की भव्य आतिशबाजी की गई। इस दौरान सीएम साय ने स्व सहायता समूह की महिलाओं से मुलाकात की।